लक्ष्मी मांचू का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, एक्ट्रेस का मोबाइल नंबर भी लीक! शेयर किया डराने वाला स्क्रीनशॉट
Updated on
18-04-2025 03:11 PM
तेलुगू फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस और मोहन बाबू की बेटी लक्ष्मी मांचू का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। एक्ट्रेस ने X पर एक पोस्ट शेयर कर ना सिर्फ इसकी जानकारी दी है, बल्कि यह भी दावा किया है कि हैकर ने उनका मोबाइल नंबर ढूंढ़ लिया है। लक्ष्मी ने एक के बाद एक कई स्क्रीशॉट्स शेयर कर डरावनी आपबीती बताई है और साथ ही फैंस को भी सचेत रहने ही हिदायत दी है, क्योंकि एक्ट्रेस के अकाउंट से अब उनके फैंस और फॉलोअर्स को पैसे मांगने वाले डायरेक्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं।
कुछ दिनों पहले ही लक्ष्मी मांचू अपने इमोशनल वीडियो के वायरल होने के कारण चर्चा में थीं। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट 'एक्स' पर पोस्ट में, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम को टैग किया और अपना अकाउंट वापस पाने के लिए मदद मांगी। उन्होंने अपने फॉलोअर्स से किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करने की अपील की है।
लक्ष्मी मांचू ने फैंस से की अपील
लक्ष्मी मांचू ने पोस्ट में लिखा है, 'मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। कृपया मेरी स्टोरीज पर मौजूद किसी भी चीज से ना जुड़ें। अगर मुझे पैसे की जरूरत है, तो मैं आपसे सीधे पूछूंगी, सोशल मीडिया पर नहीं। जब सब कुछ ठीक हो जाएगा, तो मैं वापस ट्वीट करूंगी।'
एक्ट्रेस ने शेयर किए स्क्रीनशॉट्स
लक्ष्मी ने इसके साथ ही अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल के कई स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए, जिसमें नेटिजन्स को धोखाधड़ी वाले लिंक पर क्लिक करने और पैसे मांगने की बात है। 'मॉन्स्टर' फिल्म की एक्ट्रेस ने एक अन्य X पोस्ट में इस 'डरावनी' स्थिति की एक और झलक शेयर की। उन्होंने अपने फोन पर धोखाधड़ी वाले एक मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'और वे मेरे नंबर तक भी पहुंच गए! यह बहुत डरावना है।'
लक्ष्मी मांचू को आ रहे हैं लोगों के मैसेज
लक्ष्मी मांचू ने बताया कि उन्हें बहुत सारे मैसेज आ रहे हैं, जिसमें उनके नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। 47 साल की एक्ट्रेस ने फैंस से अपील की है कि वह उनके इंस्टाग्राम पर ना जाएं और यदि कोई भी ऐसा मैसेज आता है, तो उस पर या लिंक पर क्लिक ना करें।
लक्ष्मी मांचू का इमोशनल वीडियो हुआ था वायरल
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले लक्ष्मी मांचू का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह हैदराबाद में अपने एनुअल टीच फॉर चेंज फंडरेजिंग फैशन शो में बेसुध होकर रोते हुए दिखी थीं। कार्यक्रम में दौरान वह अपने भाई मांचू मनोज और उनकी पत्नी मौनिका भूमा मांचू को देखकर रो पड़ी थीं, जो उस कार्यक्रम में उन्हें सरप्राइज देने पहुंचे थे। यह पल लक्ष्मी के लिए इसलिए भी इमोशनल था कि बीते कुछ समय से उनके परिवार में कलह की खबरें सामने आई हैं।
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं…
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर…
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…