सीएम बनने से पहले ही एन चंद्रबाबू नायडू पर लक्ष्मी हुई मेहरबान, परिवार ने 12 दिन में कमा लिए 1,225 करोड़

Updated on 10-06-2024 03:01 PM
नई दिल्ली: एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) एक बार फिर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। लेकिन शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही उन पर नोटों की बरसात हो रही है। पिछले 12 दिनों में उनके परिवार को नेटवर्थ में 105 फीसदी उछाल आई है। इसके साथ ही नायडू परिवार की नेटवर्थ में 1,225 करोड़ रुपये की तेजी आई है। सोमवार को हेरिटेज फूड्स (Heritage Foods) का शेयर बीएसई पर एक बार फिर 10 फीसदी का अपर सर्किट छू गया। इसके साथ ही इस शेयर ने 727.9 रुपये का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर छू लिया है। दो हफ्ते पहले 23 मई को इसका बंद भाव 354.5 रुपये था। तीन जून से इसमें लगातार तेजी देखी जा रही है। इस कंपनी में नायडू के परिवार की 35.71 फीसदी हिस्सेदारी है।

नायडू के पुत्र नारा लोकेश हेरिटेज फूड्स के प्रमोटर हैं। 31 मार्च, 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी में उनकी करीब 10.82 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी के अन्य प्रमोटर्स में नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी नारा और पोता देवांश नारा शामिल हैं। कंपनी में उनकी क्रमश: 24.37 फीसदी और 0.06 फीसदी हिस्सेदारी है। नायडू की बहू ब्राह्मणी की भी कंपनी में 0.46 फीसदी हिस्सेदारी है। 10 जून, 2024 के आंकड़ों के मुताबिक हेरिटेज फूड्स में भुवनेश्वरी नारा की हिस्सेदारी की कीमत 1631.6 करोड़ रुपये है जबकि नारा लोकेश की हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 724.4 करोड़ रुपये है। हेरिटेज फूड्स में नायडू के परिवार की हिस्सेदारी की वैल्यू 2,391 करोड़ रुपये है।

क्यों आई तेजी

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजों की घोषणा के बाद से ही हेरिटेज फूड्स के शेयरों में तेजी दिख रही है। इन चुनावों में तेलुगुदेशम गठबंधन को 175 में से 165 सीटें मिली हैं। तेलुगुदेशम का बीजेपी और पवन कल्याण की जन सेना पार्टी के साथ गठबंधन है। हेरिटेज फूड्स देश की प्रमुख वैल्यू-एडेड और ब्रांडेड डेयरी प्रॉडक्ट्स कंपनियों में से एक है। इसकी सहयोगी कंपनी हेरिचेज न्यूट्रीवेट लिमिटेड चारा बिजनस में है। हेरिटेज फूड के मिल्क प्रॉडक्ट्स 11 राज्यों में 15 लाख से अधिक घरों में इस्तेमाल किए जाते हैं। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी के रेवेन्यू में 17 फीसदी और प्रॉफिट में 83 फीसदी तेजी आई। इस साल इसके शेयरों में 126 फीसदी तेजी आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.