हिसार के लक्ष्य ने विश्व बेंच प्रेस में गोल्ड जीता:182.5 किलो वजन उठाया, एशियाई और कॉमनवेल्थ गेम का रिकॉर्ड तोड़ा

Updated on 28-05-2025 01:50 PM

हरियाणा के हिसार के पावर लिफ्टर लक्षय कुंडू ने नॉर्वे के ड्रमेन शहर में आयोजित विश्व बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में भारत के लिए इतिहास रच दिया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और इसके साथ ही कॉमनवेल्थ और एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। वे खैरी गांव के रहने वाले है।

18 से 24 मई तक चली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनिया भर के शीर्ष एथलीटों ने भाग लिया, लेकिन लक्षय कुंडू का दबदबा सबसे अलग रहा। उनके प्रदर्शन के तीनों चरण रहे उल्लेखनीय: पहला प्रयास में 170 किलोग्राम, दूसरा प्रयास में 177.5 किलोग्राम (पिछला एशियाई रिकॉर्ड 176 किग्रा को तोड़ा) और तीसरा प्रयास में 182.5 किलोग्राम (नया कॉमनवेल्थ और एशियाई रिकॉर्ड) उठाया।

इसी के साथ लक्षय कुंडू विश्व बेंच प्रेस चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

यह जीत पूरे भारत की है- लक्षय कुंडू खुशी से झूमते हुए लक्षय ने कहा, “यह पदक केवल मेरा नहीं है, यह मेरे देश, मेरे कोच श्री राजेश दुहान, और मेरे माता-पिता का है। जिन्होंने हर पल मेरा मार्गदर्शन किया और मुझे विश्वास दिलाया कि मैं यह कर सकता हूं।”

लक्षय पिछले दो वर्षों से स्पार्टन पावर लिफ्टिंग अकादमी, फव्वारा चौक, हिसार में ट्रेनिंग कर रहे हैं। उनके कोच राजेश दुहान देश के जाने-माने पावरलिफ्टिंग कोच हैं, जिनकी देखरेख में कई युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे हैं।

सैन्य अनुशासन ने दी मजबूती लक्षय के पिता राजेश कुमार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, जबकि उनकी माता निर्मल देवी एक आदर्श गृहिणी हैं। लक्षय ने बताया, “मेरे पिता का अनुशासन और मां का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने मुझे कभी हार मानना नहीं सिखाया।”



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैच की वनडे सीरीज से भारतीय टीम 2027…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर कदम…
 27 September 2026
साउथेम्प्टन: भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट निकाले और ससेक्स को हैंपशायर पर शानदार जीत दिलाई। उन्होंने पहली पारी में…
 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में शनिवार को एक और पदक मिला। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।…
 26 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…
 26 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में शूटिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन,…
Advt.