लाल ही लाल... अडानी के सारे शेयर एक साथ क्यों गिरे? निवेशकों का दुख नहीं हो रहा कम

Updated on 13-02-2023 06:44 PM
नई दिल्ली : अडानी के शेयरों (Adani Group Shares) में निवशकों का दुख कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में अडानी ग्रुप की सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयर लाल निशान पर दिखे। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी अडानी ग्रुप के अधिकतर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। शुक्रवार को अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन और अडानी टोटल के शेयर लोअर सर्किट पर बंद हुए थे। हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Report) के बाद अब अडानी अपने रेवेन्यू ग्रोथ टार्गेट और कैपेक्स को घटा रहा है। ग्रुप ताजा पूंजीगत खर्ज को होल्ड पर डालने की योजना बना रहा है। अडानी ग्रुप अपने निवेशकों के विश्वास को नए सिरे से बनाने के लिए ये कदम उठा रहा है। सूत्रों के अनुसार ग्रुप अगले वित्त वर्ष के लिए रेवेन्यू ग्रोथ टार्गेट को 40 फीसदी से घटाकर 15 से 20 फीसदी करेगा। आइए जानते हैं कि आज अडानी ग्रुप के शेयर (Adani Group Shares) कैसे ट्रेंड कर रहे हैं।

अडानी एंटरप्राइजेज में गिरावट


अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में 4.67 फीसदी या 86.25 रुपये गिरकर 1761.10 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। यह शेयर आज 1847.35 रुपये पर खुला था।

अडानी पोर्ट में गिरावट


अडानी पोर्ट का शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में 1.76 फीसदी या 10.30 रुपये गिरकर 573.55 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। यह शेयर आज 587.05 रुपये पर खुला था।

अडानी पावर में फिर से लोअर सर्किट


अडानी पावर के शेयर में लगातार लोअर सर्किट लग रहा है। यह शेयर 5 फीसदी या 8.20 रुपये घटकर 156.10 रुपये पर आ गया है। यह शेयर आज बढ़त के साथ 156.10 रुपये पर खुला था।

अडानी ट्रांसमिशन में लोअर सर्किट


अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में भी लगातार लोअर सर्किट लग रहा है। यह शेयर 5 फीसदी या 59.30 रुपये घटकर 1126.85 रुपये पर आ गया है। यह शेयर आज लोअर सर्किट पर ही खुला था।

अडानी ग्रीन में भी लोअर सर्किट


अडानी ग्रीन के शेयर में भी लगातार लोअर सर्किट लग रहा है। यह शेयर 5 फीसदी या 36.15 रुपये गिरकर 687.75 रुपये पर आ गया है। यह शेयर आज 688.65 रुपये पर खुला था।

अडानी टोटल में लोअर सर्किट


अडानी टोटल के स्टॉक में भी लगातार लोअर सर्किट लग रहा है। यह शेयर लोअर सर्किट पर ही खुला था। यह शेयर 5 फीसदी या 62.90 रुपये गिरकर 1195.35 रुपये पर आ गया है।

अडानी विल्मर में गिरावट


अडानी विल्मर के शेयर में गिरावट देखी गई है। शुरुआती कारोबार में यह शेयर 4.31 फीसदी या 18.80 रुपये गिरकर 417.30 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।

एनडीटीवी में लोअर सर्किट


एनडीटीवी का शेयर गुरुवार को 4.92 फीसदी गिरा था। शुक्रवार को यह शेयर 3.65 फीसदी गिरा था। सोमवार को इस शेयर में लोअर सर्किट लगा है। यह शेयर 4.98 फीसदी या 10.40 रुपये गिरकर 198.25 रुपये पर आ गया है। यह शेयर आज 209.95 रुपये पर खुला था।

सीमेंट कंपनियां

अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी एसीसी सीमेंट का शेयर शुरुआती कारोबार में 2.29 फीसदी या 43 रुपये गिरकर 1838 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, अंबुजा सीमेंट का शेयर 3.42 फीसदी या 12.35 रुपये गिरकर 348.70 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.