अमित शाह के लखीसराय दौरे के बाद ललन सिंह का पीएम मोदी पर हमला, आखिर घबराया कौन?

Updated on 01-07-2023 06:26 PM
पटना: मॉनसून की बौछारों ने बिहार के तापमान को काफी कम कर दिया है। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। लेकिन यहां की सियासत में अलग ही आग सुलग रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लखीसराय दौरे के बाद माहौल तो और भी ज्यादा गरम है। अब जदयू के अध्यक्ष और मुंगेर के सांसद (लखीसराय भी मुंगेर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा) ललन सिंह ने हमला बोला है। लेकिन हमला अमित शाह पर नहीं बल्कि सीधे पीएम मोदी पर है। ललन सिंह का दावा है कि विपक्षी एकता के लिए पटना में हुई बैठक काफी कामयाब रही। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घबरा गए हैं। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी का कहना है कि ये अमित शाह के लखीसराय दौरे के बाद साफ पता चल रहा है कि घबराया हुआ कौन है?

ललन सिंह का पीएम मोदी पर हमला

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट किया है कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, 23 जून को पटना में हुए विपक्षी दलों की बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया में आपने और आपके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने इसको फोटो सेशन कहा है। आपकी प्रतिक्रिया चौंकाने वाली थी क्योंकि आपने अपने 9 साल के शासन में अपनी विदेश यात्राओं के दौरान सिर्फ़ फोटो सेशन ही चलाया है वह भी अलग-अलग पोज़ में और इसे आप अपनी उपलब्धि बताते रहे हैं! आपके फोटो सेशन को आप देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाला बताते रहे हैं, आपको आत्मचिंतन करनी चाहिए क्योंकि यह देश की जनता अपने प्रधानमंत्री से चरम छूती महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती जा रही अर्थव्यवस्था पर सुनना चाहती है जो आपके मुंह से सुन नहीं पा रही है।'

आखिर घबराया हुआ कौन है?

ललन सिंह ने इस ट्वीट में आगे लिखा कि '23 जून की बैठक एक सफल बैठक थी जिसमें सभी दलों ने आपसी मतभेद भुला कर लोक सभा 2024 का चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने पर पूर्ण रूप से सहमति जताई है। इसके विरूद्ध आपकी प्रतिक्रिया केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ़ विपक्षी पार्टियों की एकजुटता से आपकी घबराहट का स्पष्ट संकेत है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.