कोविड-19 की चपेट में आए ललित मोदी ऑक्सिजन सपोर्ट पर, सुष्मिता सेन के भाई ने कही ये बात

Updated on 14-01-2023 08:17 PM
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन रह चुके ललित मोदी कुछ महीने पहले अचानक तब फिर से सुर्खियों में छाए थे जब उन्होंने सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था। उस वक्त ललित मोदी और सुष्मिता सेन ग्लोबल टूर पर साथ निकले थे। उन्हीं पोस्ट में ललित मोदी ने सुष्मिता को अपना बेटर हाफ बताया था। खैर, अब जो खबर है उसमें कहा जा रहा है कि ललित मोदी कोविड 19 और न्यूमोनिया दोनों की चपेट में आ गए और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखने की नौबत आ गई है।

कोविड की चपेट में आए ललित मोदी को एयर एम्ब्युलेंस से लंदन लाया गया

बताया जा रहा है कि जब उन्हें इन्फेक्शन हुआ तब वह मेक्सिको में थे और उन्हें एयर एम्ब्युलेंस से लंदन लाया गया। ललित ने बताया है कि उन्हें रिकवर होने में अभी वक्त लगेगा। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें यही लगा कि यह बीमारी बस उन्हें छूकर गया है लेकिन ऐसा नहीं था। ललित के इस पोस्ट पर कई सिलेब्रिटीज ने कॉमेंट किए हैं जिनमें से एक सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन भी हैं।

कहा- अब भी मुझे 24/7 ऑक्सिजन सपोर्ट पर रहना पड़ रहा है

हॉस्पिटल से अपनी कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए ललित ने बताया कि डबल कोविड-19, इन्फ्लूएंजा और डीप निमोनिया की वजह से करीब 3 वीक तक आइसोलेशन में रहने के बाद कई बार वहां से निकलने के लिए पोस्ट करता रहा। उन्होंने लिखा है कि फाइनली एयर एम्ब्युलेंस से दो डॉक्टर्स और सुपरस्टार और सुपर योग्य बेटे में लंदन आया, जिसने मेरे लिए यहां काफी कुछ किया। ललित ने बताया कि दुर्भाग्य से अब भी मुझे 24/7 ऑक्सिजन सपोर्ट पर रहना पड़ रहा है।

सुष्मिता सेन के भाई ने लिखी ये बात

ललित के इस पोस्ट पर सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। याद दिला दें कि ललित मोदी ने पिछले साल जुलाई में सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुष्मिता के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने सुष्मिता के लिए बेटर हाफ लिखा था। ललित मोदी के बायो में भी सुष्मिता सेन मौजूद थीं। हालांकि, कुछ महीने बाद ही ललित ने अपने प्रोफाइल फोटो से सुष्मिता की तस्वीर हटा दी थी। सुष्मिता सेन ने न ही इस रिश्ते को कन्फर्म किया था और न ही ब्रेकअप को लेकर कुछ कहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
 15 June 2026
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
 15 June 2026
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
 15 June 2026
आमिर खान स्‍टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
 13 June 2026
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
Advt.