जशपुर नगर के ललिता नाग एवं सुंदर लाल साय को दिल्ली में चाइल्ड केयर अवार्ड से किया गया सम्मानित

Updated on 28-10-2024 12:19 PM

जशपुरनगर । जिले की पोषण महिला कार्यकर्ता ललिता नाग  एवं किनकेल सरपंच सुंदर लाल साय को शुक्रवार को दिल्ली में फोर्सेस द्वारा अंतरराष्ट्रीय देखभाल और सहायता दिवस 2024 के अवसर  में भारत के बाल देखभाल श्रमिकों का जश्न मनानेश् के अवसर पर चाइल्ड केयर चौंपियंस अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया स  जिला प्रशासन और एकजुट संस्था के माध्यम से जशपुर जिले में लइका घर का बेहतर संचालन किया जा रहा है। जिले के जशपुर विकासखंड में 40 लइका घर संचालित किया जा रहा है। और 80 केयर टेकर बच्चों की देखभाल कर रहे हैं।


उल्लेखनीय है कि एकजुट भारत में एक गैर- लाभकारी/सरकारी स्वैच्छिक संगठन है जो छत्तीसगढ़ में जशपुर एवं धरमजयगढ़ प्रखंड में बच्चों के कुपोषण की रोकथाम पर कार्य कर रहा है। दोनों को एकजुट संगठन द्वारा नामित किया गया था। वर्तमान में यह संगठन कई राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश,उड़ीसा,बिहार,राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में 500 से अधिक क्रेच / लाइका घर चला रहा है, जिसमें लगभग 10,000 छोटे बच्चे शामिल हैं। जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले,विभिन्न राज्यों से नामांकित व्यक्ति थे, जिनमें पंचायतीराज संस्थाओं के सदस्य भी शामिल थे, जिन्होंने बच्चों के लिए कुछ अच्छे काम किए हैं और पूरे भारत में सभी नामित कार्यकर्ता थे। 8 पुरस्कार विजेताओं में से 4 विजेता एकजुट से थे। एकजुट के क्रेच मॉडल में संपूर्ण डे केयर सेवाओं का संग्रह है, जिसमें संरक्षित वातावरण, स्वच्छ पेयजल, गर्म पका हुआ भोजन और हस्तनिर्मित खिलौनों का उपयोग करके इंटरैक्टिव गेम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।


काम का यह व्यापक चक्र प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास एवं देखभाल, वृद्धि निगरानी, बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और महिलाओं के सशक्तिकरण को सुनिश्चित करता है। एकजुट 22 वर्षों से काम के लिए प्रतिबद्ध है।


बच्चों की देखभाल में दोनों की भूमिका सराहनीय


ललिता नाग जशपुर से नीमगांव के लाइका घर में कार्यरत है और   एकजुट संस्था से जुड़कर 6 महीनों से तीन साल के बीच के छोटे बच्चों की देखभाल और सहायता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही  है। सुंदरलाल साय  किनकेल सरपंच जशपुर से है जो उनके पंचायत अंतर्गत चल रहे लाइका घर केरे और किनकेल गांव में महत्पूर्ण योगदान प्रदान करते आ रहे हैं ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.