लालू-नीतीश के छुए पैर, फिर दिग्गजों संग तेजस्वी ने काटा 'लालटेन वाला' केक, जानिए सेलिब्रेशन की वजह

Updated on 11-11-2023 02:40 PM
पटना: बिहार की सियासत में नीतीश कुमार के हालिया बोल को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। विपक्षी पार्टियां ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर नीतीश के कमेंट पर बयानबाजी हो रही। इस राजनीतिक घमासान के बीच राजधानी पटना से कुछ अलग तस्वीरें भी सामने आई। जब नीतीश कुमार और लालू यादव की मुलाकात हुई। मौका था तेजस्वी यादव के बर्थडे सेलिब्रेशन का, जिसमें महागठबंधन के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। इसी दौरान जब मुख्यमंत्री पहुंचे तो खुद तेजस्वी उन्हें बाहर लेने के लिए पहुंचे। और जब नीतीश कुमार अचानक ही लालू यादव के पास पहुंचे तो दोनों दिग्गजों ने एक दूसरे को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। देखिए तस्वीरें।

34 के तेजस्वी ने दिया भोज तो जुटे महागठबंधन के सियासी दिग्गज

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और बिहार के सीएम नीतीश कुमार संग तेजस्वी की ये तस्वीर शुक्रवार की है। जब बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी ने अपने आवास पर भोज का आयोजन किया। ये भोज उन्होंने अपने 34वें जन्मदिन को लेकर दिया। जिसमें महागठबंधन के सभी दलों के नेताओं ने शिरकत की। इनमें विधायक, विधान पार्षद और पार्टियों के दिग्गज नेता शामिल हुए।

तेजस्वी ने जब नीतीश के छुए पैर

इस दौरान बेहद खास तस्वीर देखने को मिली जब तेजस्वी यादव ने पिता लालू यादव के पैर छुए। उन्होंने 'चाचा' नीतीश कुमार के भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बेटे के बर्थडे पर लालू यादव शर्ट पैंट के साथ हाफ जैकेट पहने नजर आए। वहीं नीतीश कुमार अपने फेवरेट कुर्ता पजामा और सदरी में दिखाई दिए।

लालू-नीतीश का पैर छूने के बाद तेजस्वी ने काटा केक

लालू-नीतीश के पैर छूने के बाद तेजस्वी यादव ने बर्थडे केक भी काटा। केक में खास बात थी कि इस पर आरजेडी का चुनाव चिन्ह लालटेन बना हुआ थी। जैसे ही तेजस्वी ने केक काटा तो वहां मौजूद नेताओं ने हंसते हुए उन्हें बधाई दी। पूरा कार्यक्रम डिप्टी सीएम के 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर हुआ।

जब लालू-नीतीश ने एक दूजे को जोड़ लिए हाथ

तेजस्वी ने पूरे आयोजन की चंद तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कीं। इस दौरान उन्होंने लिखा, 'जन्मदिवस पर अथाह स्नेह, समर्थन, आशीर्वाद और शुभकामना देने वाले सभी सम्मानित वरिष्ठजनों, अभिभावकों और साथियों का सहृदय आभारी हूं। आपका प्रेम, सहयोग और आशीर्वाद मुझे हर पल अपने दायित्वों का आभास दिलाता है। आपका यही प्यार मुझे विषम परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा और ऊर्जा देता है। सत्यनिष्ठा के साथ प्रयास रहता है कि जनसेवा की कसौटी पर स्वयं को सिद्ध कर पाऊं!'

तेजस्वी को मिली बधाई तो जताया सबका आभार

बिहार के डिप्टी सीएम ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'आप सबों का पुनः हार्दिक आभार। आप सभी को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद व्यक्त कहने में असमर्थ होने के नाते क्षमाप्रार्थी भी हूं। आपकी अपेक्षाओं को पूर्ण करने की ईश्वर और जनता मालिक हमें शक्ति दे, बस यही मनोकामना है। धन्यवाद #बिहार'

सीएम नीतीश को लेकर तेजस्वी पहुंचे भोज में

तेजस्वी यादव के भोज में शामिल होने जब पहुंचे सीएम नीतीश तो डिप्टी सीएम ने खुद उनका स्वागत किया। अपने साथ वो उन्हें अंदर लेकर गए। फिर वहां लालू से नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री हंसते मुस्कराते नजर आ रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.