चौथे दिन लंगूरों ने मारी बाजी, राजकुमार राव की 'श्रीकांत' ने भी पास किया फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट

Updated on 14-05-2024 12:27 PM
राजकुमार राव की 'श्रीकांत' ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्‍स ऑफिस पर खूब मुस्‍कान ब‍िखेरी। महीनों से सूने पड़े सिनेमाघरों में दृष्‍ट‍ि बाध‍ित बिजनसमैन श्रीकांत बोला की इस बायोपिक थोड़ी रौनक लेकर आई है। अच्‍छी बात यह है कि रिलीज के चौथे दिन अपने पहले सोमवार को भी फिल्‍म ने कमाई की रफ्तार को थामे रखा है। ओपनिंग डे के मुकाबले सोमवार को कमाई में महज -22% की कमी आई है, जो इसकी स्‍थ‍िति को मजबूत बताती है। लेकिन इसी के साथ एक दिलचस्‍प फेरबदल भी हुआ है। दो दिनों से 'श्रीकांत' से पीछे चल रही हॉलीवुड फिल्‍म 'किंगडम ऑफ द प्‍लैनेट ऑफ द एप्‍स' ने सोमवार को बढ़त बना ली है।

तुषार हीरानंदानी के डायरेक्‍शन में बनी 'श्रीकांत' की खूब तारीफ हो रही है। फिल्‍म में राजकुमार राव के साथ अलाया एफ और ज्‍योतिका भी हैं। बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म ऐसे मुश्‍क‍िल दौर में रिलीज हुई है, जब बीते करीब दो महीने से कोई भी फिल्‍म दमदार कमाई नहीं कर रही है। 'श्रीकांत' की तुलना विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' से भी हो रही है। दोनों ही फिल्‍में संघर्ष से सफलता की कहानी कहते हैं। ऐसे में सारा दारोमदार वर्ड ऑफ माउथ पर टिका हुआ है।

चौथे दिन सोमवार को 'श्रीकांत' ने कमाए 1.75 करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 40 करोड़ के बजट में बनी 'श्रीकांत' ने सोमवार को 1.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस फिल्‍म ने शुक्रवार को पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह इसने चार दिनों में देश में 13.45 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। आम तौर पर यदि किसी फिल्‍म की कमाई में फर्स्‍ट मंडे को ओपनिंग डे की तुलना में -30% तक की कमी आती है, तो इसे मजबूत स्‍थ‍ित‍ि में माना जाता है। इस लिहाज से 'श्रीकांत' के लिए इतना तो साफ है कि फिल्‍म भले ही कमाई कम कर रही हो, लेकिन यह सिनेमाघरों में लंबा टिकेगी।

लंगूरों की सेना ने सोमवार को लगाई छलांग

दूसरी ओर, शुक्रवार को ही रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्‍म 'किंगडम ऑफ द प्‍लैनेट ऑफ द एप्‍स' ने सोमवार को चौंकाया है। यह फिल्‍म रविवार को 'श्रीकांत' से पिछड़ गई थी। लेकिन सोमवार को इसने एक बार फिर राजकुमार राव की फिल्‍म को पीछे छोड़ दिया है। 'किंगडम ऑफ द प्‍लैनेट ऑफ द एप्‍स' ने चौथे दिन 2 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस तरह फिल्‍म ने चार दिनों में भारत में 13.70 करोड़ रुपये का कुल कारोबार कर लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.