लैरी एलिसन से 47 साल छोटी है उनकी पांचवी बीवी, शादी में स्टीव जॉब्स बने थे फोटोग्राफर

Updated on 12-09-2025 02:30 PM
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ओरेकल के फाउंडर और चेयरमैन लैरी एलिसन की नेटवर्थ में इस साल सबसे ज्यादा तेजी आई है। बुधवार को उन्होंने एक समय एलन मस्क को भी पछाड़ दिया था। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक एलिसन अभी 363 अरब डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस हैं। मस्क 399 अरब डॉलर के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। लेकिन इस साल उनकी नेटवर्थ में 33.2 अरब डॉलर की गिरावट आई है। दूसरी ओर लैरी एलिसन की नेटवर्थ में 171 अरब डॉलर की उछाल आई है। 80 साल के हो चुके एलिसन की प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ निजी जिंदगी भी काफी चर्चित रही है। एक नजर एलिसन की निजी जिंदगी पर...

एलिसन की पहली शादी 1967 में एडा क्विन से हुई थी। यह वह दौर था जब एलिसन संघर्ष कर रहे थे और आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। यह शादी सात साल चली और आखिरकार आर्थिक बदहाली के चलते दोनों की राहें जुदा हो गई। इसके बाद एलिसन ने 1970 के दशक में नेंसी वीलर जेनकिंस से शादी की जो केवल एक साल चली। 1980 के दशक में एलिसन ने बारबरा बूथ से शादी की जो उनकी कंपनी में रिसेप्शनिस्ट रह चुकी थीं। उनके दो बच्चे डेविड और मीगन एलिसन हैं। लेकिन यह शादी भी केवल तीन साल चल पाई।

स्टीव जॉब्स बने फोटोग्राफर

इसके बाद एलिसन ने 2003 में लेखिका मिलेनी क्राफ्ट से शादी की। यह उनकी चौथी शादी थी। कहा जाता है कि इस शादी में ऐपल के फाउंडर स्टीव जॉब्स ने वेडिंग फोटोग्राफर की भूमिका निभाई थी। यह शादी भी सात साल चली और 2010 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद एलिसन यूक्रेन की मॉडल और एक्टिविस्ट निकिता कान के साथ लंबे समय तक रिलेशन में रहे। 2016 में यह रिश्ता भी टूट गया। एलिसन ने फिर जोलिन झू के साथ शादी की। झू उनसे 47 साल छोटी हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से इंटरनेशनल स्टडीज में बेचलर डिग्री ली है। कॉलेज फुटबॉल में एलिसन के निवेश में झू ने अहम भूमिका निभाई है।
एलिसन का जन्म 1944 में न्यूयॉर्क में हुआ था। उनकी मां सिंगल पेरेंट थी। एलिसन जब नौ महीने के थे तब उन्हें निमोनिया हो गया। उनकी मां ने उन्हें अपनी चाची और चाचा को गोद दे दिया। एलिसन का बचपन शिकागो के साउथ साइड में बीता। उन्होंने दो बार कॉलेज छोड़ा। पहले यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय और यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो। इसके बाद वह 22 साल की उम्र में कैलिफोर्निया के शहर बर्कले चले गए। वहां उन्होंने एम्पेक्स में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की नौकरी की। साल 1977 में एलिसन ने दो साथियों के साथ मिलकर एक कंपनी शुरू की जिसका नाम बाद में ओरेकल हो गया।

आलीशान जीवनशैली

अपनी आलीशान जीवनशैली के लिए जाने जाने वाले एलिसन ने लग्जरी रियल एस्टेट पर करोड़ों डॉलर खर्च किए हैं। इनमें कैलिफोर्निया के मलीबू में प्रॉपर्टी, रेंचो मिराज में एक घर और प्राइवेट गोल्फ कोर्स और वुडसाइड में जापानी महल जैसा घर शामिल है। साथ ही रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट में एस्टर बीचवुड मेंशन भी है। उन्होंने 2010 में गिविंग प्लेज पर साइन किया था। इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का कम से कम 95% हिस्सा दान करने का वादा किया था।

करीब 37 साल तक ओरेकल की कमान संभालने के बाद एलिसन ने सितंबर 2014 में सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था। अब वह कंपनी के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) हैं। वह दिसंबर 2018 से अगस्त 2022 तक टेस्ला के बोर्ड में भी रहे। एलिसन ने साल 2012 में हवाई आईलैंड में एक पूरा द्वीप करीब 300 मिलियन डॉलर में खरीदा था और 2020 में वह स्थाई रूप से वहां रहने चले गए। ओरेकल और टेस्ला के साथ-साथ उनकी कई कंपनियों में हिस्सेदारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.