कश्मीर में हथियार पहुंचाने के लिए लश्कर ने पैटर्न बदला:खालिस्तानी पंजाब के रास्ते हथियार पहुंचा रहे, पहले पाकिस्तान से मंगाए जाते थे

Updated on 19-04-2024 02:24 PM

पाकिस्तान पोषित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने कश्मीर में अपने आतंकियों तक घातक हथियारों और विस्फोटक पहुंचाने के अपने पैटर्न में बदलाव किया है। पहले जहां पाकिस्तान से सीधे कश्मीर हथियार व विस्फोटक पहुंच रहे थे, वहीं अब यह हथियार पाकिस्तान से वाया पंजाब होकर कश्मीर में लश्कर के आतंकियों तक पहुंच रहे हैं।

आतंकी संगठन लश्कर के आतंकियों तक हथियारों की आपूर्ति का काम बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े खालिस्तानी आतंकी द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। खालिस्तानी आतंकी द्वारा देश में अन्य आतंकी संगठनों के स्लीपर सेल नेटवर्क तक पहुंचाने के बारे में खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है।

खुफिया जांच एजेंसियों ने सुरक्षा जांच एजेंसियों को लश्कर कमांडर जुनैद के कश्मीर आने व स्लीपर सेल एक्टिव कर कुलगाम में गुप्त बैठक करने की सूचना दी थी।

पहले छोटे हथियारों की तस्करी करता था रमन
बब्बर खालसा का वांटेड खालिस्तानी आतंकी रमनदीप सिंह उर्फ रमन पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला है। रमनदीप सिंह उर्फ रमन को NIA ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है और वह एक वांटेड आतंकी है। एनआईए की केस फाइलों से पता चलता है कि रमन पहले देसी पिस्तौल व कई अन्य हथियारों की देशभर में तस्करी करता था। रमन अभी फरार चल रहा है।

खालिस्तानी आतंकी के जरिए लश्कर को मिल रहे हथियार
बब्बर खालसा इंटरनेशनल और खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी के लिए काम करने वाले खालिस्तानी आतंकी रमनदीप सिंह उर्फ रमन ने अपने तस्करी नेटवर्क के जरिये पाकिस्तान से घातक हथियार व IED मंगवाए थे। रमन के नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए लश्कर ने पंजाब में हथियार खरीदे और इन्हें कश्मीर में लश्कर तक पहुंचाया।

कश्मीर में तस्करी के चैनल खत्म
जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद BSF व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती का असर दिखने लगा है। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा ने कश्मीर में छिपे अपने स्लीपर सेल के आतंकियों तक हथियार आपूर्ति के पैटर्न को बदला है।

अब आतंकी संगठन अपने आतंकियों तक हथियारों की आपूर्ति के लिए पाकिस्तान पोषित एक अन्य आतंकी संगठन BKI की मदद ले रहा है। अब कश्मीर में हथियार पाक से सीधे नहीं पहुंच रहे, बल्कि उन्हें पहले पाक से तस्करी के जरिये पंजाब भिजवाया जा रहा है और पंजाब से खालिस्तानी आतंकी कश्मीर में हथियार पहुंचा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.