छत्तीसगढ़ में आरटीइ के तहत आवेदन करने की अंतिम दिनांक 10 अप्रैल

Updated on 05-04-2023 10:04 PM

शिक्षा का अधिकार कानून(आरटीइ) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण में प्रवेश के लिए छह मार्च से छात्र पंजीयन शुरू हो गया है, जो 10 अप्रैल तक चलेगा। अभी तक 83 हजार 734 छात्रों ने पंजीयन कराया है। प्रदेशभर में छह हजार 507 स्कूलों ने आरटीइ में अपना पंजीयन कराया है। इन स्कूलों में 53 हजार 113 सीटें हैं। सीटों के लिहाज से आवेदन बहुत ज्यादा आ गए हैं, लेकिन फिर भी आरटीइ की सीटें खाली रह जाती हैं।

पिछले साल प्रदेशभर में आरटीइ की 80 हजार सीटें थी, जिसमें से लगभग 18 हजार सीटें खाली रह गई थी।पिछले साल भी 80 हजार सीटों के लिए एक लाख से ज्यादा आवेदन मिले थे।लेकिन 18 हजार सीटें खाली रह गई थी।प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. राजीव गुप्ता ने बताया कि अभिभावक अपने बच्चों को हिंदी मीडियम स्कूलों में नहीं पढ़ाना चाहता। प्रदेश में सरस्वती शिशु मंदिर समेत लगभग दो हजार से ज्यादा हिंदी मीडियम के स्कूल है। इन स्कूलों में लगभग 12 से 15 हजार सीटें है, जहां पर कोई भी पालक अपने बच्चों को हिंदी मीडियम में नहीं भेजता है, इस कारण से भी सीटें खाली रह जाती हैं।

इस शिक्षण सत्र में घट गई आरटीइ की सीटें

शिक्षण सत्र 2023-24 में प्रदेश में आरटीइ की सीटों में कमी आई हैं।पिछले साल प्रदेशभर में आरटीइ की 80 हजार सीटें थी, जो इस साल घटकर 53 हजार 113 सीटें हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों से एंट्री क्लास में पिछले साल हुए प्रवेश के आधार पर 25 प्रतिशत सीटों की संख्या अपलोड करने के लिए कहा गया था, इस लिहाज से प्रदेश में आरटीइ की सीटेें घट गई है।काेराेना के कारण बहुत सारे स्कूल बंद भी हो गए है। आरटीइ की सीटें घटने की ये भी एक मुख्य वजह है।

स्वामी आत्मानंद में भी पालकों का रुझान

निजी हिंदी मीडियम में पढ़ाने के बजाय अभिभावक सरकारी स्कूलों की तरफ ज्यादा रूझान कर रहे हैं। प्रदेश में खुले स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भी निजी स्कूलों जैसी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई हो रही हैं।आरटीइ के तहत बड़े निजी स्कूलों में प्रवेश नहीं मिलने के बाद अभिभावक सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाना रहे है, ताकि बच्चा अंग्रेजी माध्यम में पढ़ सके।

प्रवेश प्रक्रिया के लिए निर्धारित तिथियां

 – पहले चरण में प्रवेश के लिए 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे

– 11 अप्रैल से 11 मई तक प्राप्त आवेदनों का सत्यापन होगा

  • – पहले चरण में प्रवेश के लिए 15 से 25 मई तक लाटरी निकाली जाएगी
  • – लाटरी में चयनित छात्र संबंधित स्कूल में 16 से 30 जून तक प्रवेश लेंगे
  • – एक जुलाई से 15 जुलाई तक दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी
  • – 16 से 25 जुलाई तक प्राप्त आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा
  • – लाटरी व सीटों का आवंटन 27 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.