आचार्य विद्यासागर के अंतिम शब्द : आचार्यश्री के मुंह से निकला ॐ, सिर हल्का सा झुका और महासमाधि में लीन हो गए

Updated on 19-02-2024 12:43 PM

17 फरवरी रात 2:35 बजे आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज ने डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र में महासमाधि में प्रवेश करने से पहले सिर्फ ‘ॐ’ शब्द कहा। सिर हल्का सा झुका और महासमाधि में लीन हो गए। ये बात 20 साल से आखिरी क्षण तक आचार्यश्री के साथ रह रहे बाल ब्रह्मचारी विनय भैया ने बताई।

उन्होंने कहा कि हमने कई मुनिश्री और आचार्य श्री की समाधि देखी, लेकिन ॐ शब्द के साथ जागृत समाधि पहली बार देखी। उन्होंने आखिरी समय में कहा कि उनके गुरु इंतजार कर रहे हैं। उनके पास जाने का समय आ गया है।

विद्या सागर जी महाराज ने पिछले 3 दिन से उपवास और मौन धारण कर लिया था। इससे पहले 6 फरवरी को उन्होंने मुनि योग सागर जी से चर्चा करने के बाद आचार्य पद का त्याग कर दिया था। उन्होंने मुनि समय सागर जी महाराज को आचार्य पद देने की घोषणा भी कर दी थी।

श्रीफल रखकर किया गया आचार्यश्री का अंतिम संस्कार
आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज का अंतिम संस्कार रविवार को श्रीफल रखकर किया गया। दिगंबर जैन पंचायत ट्रस्ट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद जैन हिमांशु ने बताया कि जैन परंपरा में जैन संतों का अंतिम संस्कार श्रीफल और चंदन की लकड़ी से किया जाता है।

जैन समाज में श्रीफल और चंदन काे शुद्ध माना गया है। इनमें कीड़े नहीं लगते। जैन धर्म में अहिंसा का महत्व है। श्रीफल से अंतिम संस्कार का आध्यात्मिक महत्व है। श्रीफल एक ऐसा फल है, जिसकी शिखा ऊर्ध्वगामी होती है। यही वजह है कि मोक्ष उत्सव में इसका प्रयोग होता है।

6 फरवरी को नाड़ी वैद्य ने बताया था कि अब उम्र ज्यादा नहीं रही
आचार्यश्री की इलाज सेवा में नौ लोग थे। इसमें दो नाड़ी वैद्य भी थे। आचार्यश्री ने वैद्य की ओर देखकर पूछा कितना वक्त है तो उन्होंने बताया कि नाड़ी बता रही कि अब उम्र ज्यादा नहीं है। यह बातचीत नाड़ी वैद्य और उनके बीच 6 फरवरी को हुई थी।

उसके बाद आचार्यश्री ने कुछ निर्णय लेते हुए उसी दिन साथ के मुनि राजों को अलग भेजकर निर्यापक श्रवण मुनि योगसागर जी से चर्चा की और संघ संबंधित कार्यों से निवृत्ति ले ली थी। उसी दिन उन्होंने आचार्य पद का त्याग भी कर दिया। आचार्य समयसागरजी महाराज को आचार्य पद दिया।

इसके बाद आचार्यश्री गुरुदेव ने वसंत पंचमी के दिन से विधिवत सल्लेखना धारण कर ली थी। पूर्ण जाग्रत अवस्था में रहते हुए उपवास ग्रहण किया। उन्होंने आहार और संघ काे छोड़ दिया था। साथ ही अखंड मौन भी धारण कर लिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.