'लता फता...' रानू मंडल ने लता मंगेशकर का किया अपमान, गुस्से से लाल हुई जनता, वीडियो वायरल

Updated on 28-02-2023 09:28 PM
रेलवे स्टेशन पर गाना गाने और फिर उसका वीडियो वायरल होने के बाद रानू मंडल रातोंरात फेमस हो गई थीं। हर तरफ उनकी आवाज को बहुत पसंद किया गया था। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें गाने का ऑफर भी दिया था। एक तरफ रानू की किस्मत चमक रही थी तो दूसरी तरफ अपने ही बुरे बर्ताव से उन्होंने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली। हर तरफ उनकी बुराई होने लगी और धीरे-धीरे वो फिर गुमनामी में खो गईं। हालांकि, बीच-बीच में उनके कुछ सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसकी वजह से उनका मजाक ही उड़ता है। लेकिन अब उन्होंने दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर के बारे में ऐसा कुछ कह दिया है कि जनता भड़क उठी है। उनकी जमकर क्लास लगाई जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रानू मंडल कहती हैं, 'ये जो गाना गा रही, ये तो कोई लता फता का नहीं है। ये लता जी का नहीं है। मैं ये जो गाया, उसका आवाज भी अच्छा है। अच्छा था, अच्छा है।' इसके बाद वो 'है अगर दुश्मन' गाना गाने लगती हैं, जो 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' का है। इसे मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने गाया था।

लता जी का अपमान करने पर गुस्साए लोग

जैसे ही ये वीडियो सामने आया, लोग रानू मंडल पर भड़क उठे। दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर का अपमान करने की वजह से लोग उनपर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। किसी ने कहा कि लता जी की इज्जत करना सीखो तो कोई कह रहा कि उनका नाम अच्छे से लो।

लता मंगेशकर ने रानू के लिए कही थी दिल छू लेने वाली बात

रानू मंडल पहले स्टेशन पर भीख मांगकर गुजर-बसर करती थीं। एक दिन वो रेलवे स्टेशन पर गाना गा रही थीं और किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। रानू का वीडियो रातोंरात फेमस हो गया। उनकी आवाज के सभी कायल हो गए। लोगों ने उनकी आवाज की तुलना लता मंगेशकर से की थी। इसके बाद उनकी किस्मत पलट गई। उन्हें रिएलिटी शोज में बुलाया गया, जहां हिमेश रेशमिया ने उन्हें गाने का ऑफर दिया। रानू ने हिमेश की फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' में गाना गाया है। तब लता मंगेशकर ने रानू के लिए कहा था, 'अगर किसी को मेरे नाम और काम से बेनिफिट मिलता है तो मैं भाग्यशाली महसूस करती हूं।'

रानू के बुरे बर्ताव ने ही अर्श से फर्श पर वापस पहुंचाया!

साल 2019 की बात है, जब रानू मंडल का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो एक फैन के साथ बुरा बर्ताव करते हुए दिखी थीं। एक इवेंट में एक फैन रानू के साथ सेल्फी लेना चाहती थी, उसने रानू के कंधे पर हाथ रख दिया था, जिसे रानू ने फटाक से हटाते हुए कहा था- 'क्या है ये?' इसके बाद रानू को लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई थी कि जनता की वजह से ही उन्हें इतना फेम मिला और आज वो पब्लिक को ही ये एटिट्यूड दिखा रही हैं!

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.