माता पूजन और हल्दी की रस्म के साथ देर रात शहर में निकली शोभायात्रा

Updated on 17-02-2023 06:06 PM

महाशिवरात्रि पर्व पर बम बम भोले नाथ समिति द्वारा विशाल शिव बारात निकाली जाएगी। इसके ठीक 2 दिन पहले से समिति द्वारा भगवान शिव और पार्वती के विवाह की रस्में की जा रही है।

सांची मार्ग पर स्थित माता मंदिर से रात को भगवान शिव की माता पूजन व हल्दी रसम के साथ भव्य शोभायात्रा शुरू हुई जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई। पाटनदेव हनुमान मंदिर पहुंची इस दौरान शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समिति सहित शहर के लोग शामिल हुए।

वहीं डीजे पर धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु डांस करते हुए चल रहे थे शोभायात्रा में एक बड़ा त्रिशूल और 12 फीट की भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा शामिल थी, वहीं एक छोटे बालक द्वारा भी भगवान शिव का रूप धारण किया गया था। इस दौरान शोभायात्रा में जगह-जगह रंगीन आतिशबाजी की गई शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

बम बम भोलेनाथ सेवा समिति 4 सालों से निकाल रही शिव बारात

समिति के रवि खत्री ने बताया की हमारी समिति द्वारा पिछले 4 वर्षों से शहर के पाटनदेव हनुमान मंदिर से महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव की विशाल शिव बारात निकाली जाती है, जिसमें पूरा शहर उमड़ पड़ता है। शिव बारात में कई प्रकार के बैंड शिव तांडव भगवान शंकर की प्रतिमा ढोल नगाड़े और भूतों की टोली सहित अन्य कलाकार शामिल होते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.