मिशन शक्ति अंतर्गत “SANKALP: HEW” विशेष 10 दिवसीय जागरूकता अभियान का शुभारंभ

Updated on 09-09-2025 05:49 PM

अम्बिकापुर। भारत सरकार की कार्ययोजना के अनुरूप, कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी जे.आर. प्रधान तथा महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी बसंत मिंज के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अंतर्गत   “SANKALP: HEW”  विशेष 10 दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन सरगुजा जिले में किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज परियोजना शहरी अंबिकापुर के आंगनबाड़ी केंद्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित महिलाओं को आज के थीम कानून एवं विधिक जागरूकता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

हब की टीम द्वारा पॉक्सो अधिनियम, माहवारी स्वच्छता, महिलाओं की प्रजनन क्षमता विकास, पोषण एवं स्वास्थ्य, भ्रूण हत्या निषेध, समानता का अधिकार, सखी वन स्टॉप सेंटर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना एवं नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिला समन्वयक नूतन सिंहा एवं जेंडर विशेषज्ञ नीलमणि एक्का ने बाल विवाह रोकथाम हेतु उपस्थितजनों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में परियोजना शहरी सेक्टर की पर्यवेक्षक शोभा सिंह सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य हितग्राही मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
जशपुरनगर।निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा आदिवासी आवासीय कन्या परिसर विद्यालय, चंपक नगर सूरजपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान…
 10 August 2026
जशपुरनगर। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज…
 10 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जिले के ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव की नई इबारत लिखी है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी श्रीमती…
 10 August 2026
सुकमा। शिक्षण संचालनालय एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में आयोजित बेगलेस डे छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा…
 10 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मार्गदर्शन में पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच…
 10 August 2026
एमसीबी।भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर (PIB) द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन होटल हसदेव इन, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। कार्यक्रम…
 10 August 2026
अम्बिकापुर।  कलेक्टर  अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जांच के दौरान वर्तमान में…
Advt.