चीनी कंपनी की मदद कर बुरे फंसे Lava के एमडी हरिओम राय, ईडी ने किया गिरफ्तार

Updated on 12-10-2023 03:03 PM
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चीनी फोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कड़ी कार्रवाई की है। वीवो के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। ईडी ने धन-शोधन निवारण अधिनियम के तहत लावा इंटरनेशनल कंपनी के एमडी हरिओम राय समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। लावा इंटरनेशनल के फाउंडर और एमडी हरिओम राय पर चीनी मोबाइल फोन कंपनी वीवो की मदद करने का आरोप लगा है।

वीवो मोबाइल्स मामले की जांच कर रही ईडी ने लावा के फाउंडर और एमडी हरिओम राय के अलावा चीनी नागरिक गुआंगवेन क्यांग, सीए नितिन गर्ग और राजन मलिक को गिरफ्तार किया है । हरिओम राय को चीनी कंपनी की सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गुआंगवेन क्यांग एक चीनी नागरिक है। माना जा रहा है कै वीवो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इसने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं नितिन गर्ग वीवो के लिए सीए का काम करता था। वहीं राजन मलिक लावा का ऑडिटर था। इन सबकी सांठगांठ की मदद से वीवो ने अवैध तौर पर 1 लाख करोड़ रुपये भारत से बाहर भेजे हैं।

ईडी ने आरोप लगाया कि इन चारों की ओर से जांच में मदद नहीं मिल रही थी। पूछताछ में टालमटोल कर रहे थे। जिसके बाद ईडी ने चारों की हिरासत मांगी थी। लावा के एमडी हरिओम राय पर आरोप लगे है कि उन्होंने राजन मलिक के साथ मिलकर एफडीआई मानदंडों का उल्लंघन किया। उन्होंने चीन की तरफ से कंट्रोल किए जा रहे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए वीवो चाइना की मदद की। इन लोगों ने वीवो चाइना के लोगों को को भारत में सिक्योरिटी डिपॉजिट्स और ऑफिस स्पेस दिलाने में मदद की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.