लवन पुलिस ने किया अंधे क़त्ल का पर्दाफाश, गूंगा सीरियल किलर गिरफ्तार

Updated on 09-09-2024 04:01 PM

रायपुर । बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में दो महिलाओं के अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए लवन पुलिस ने एक गूंगे सीरियल किलर तेजराम उर्फ कोंदा को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जानकारी दी कि तेजराम ने साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों की मदद से पूछताछ में दोनों हत्याओं को स्वीकार किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस को अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

पहला मामला: मई 2020 की घटना
29 मई 2020 को ग्राम भालूकोना निवासी रामायण पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी भतीजी अनुपमा बाई का शव महानदी किनारे पेड़ के पास मिला। शव खून से लथपथ था और सिर पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी सूखी लकड़ी बरामद की और अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दूसरा मामला: मार्च 2023 की घटना
13 मार्च 2023 को किशन यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम भालूकोना की 56 वर्षीय महिला गौरी बाई का शव गांव के पास मिला। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के साथ शव घसीटने के निशान भी थे। घटनास्थल से खून से सना लकड़ी का टुकड़ा और एक लोहे का हंसिया भी बरामद किया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस जांच और आरोपी की गिरफ्तारी
दोनों मामलों में पुलिस ने ग्रामवासियों से पूछताछ कर घटनास्थल के साक्ष्यों का अध्ययन किया, जिसके आधार पर गांव के ही तेजराम उर्फ कोंदा को संदिग्ध पाया गया। गूंगे आरोपी से साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों की मदद से पूछताछ की गई, जिसमें उसने दोनों हत्याओं को स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए।

तेजराम को 6 सितम्बर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की तत्परता और कुशलता से इस जघन्य अपराध का खुलासा संभव हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.