तहसील दफ्तर को दूसरे जगह शिफ्ट करने पर भड़के वकील

Updated on 11-03-2025 01:01 PM

बिलासपुर । तहसील कार्यालय को कोनी में स्थानांतरित किए जाने के फैसले के खिलाफ वकीलों ने कड़ा विरोध जताया।

अधिवक्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और तहसील कार्यालय को मौजूदा स्थान से न हटाने की मांग की। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने वकीलों से मुलाकात की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। राज्य सरकार ने कोनी में 9 करोड़ रुपये की लागत से नए तहसील भवन के निर्माण की स्वीकृति दी है। इस खबर के सामने आने के बाद जिला एवं तहसील अधिवक्ता संघ ने फैसले का विरोध शुरू कर दिया। वकीलों का कहना है कि तहसील कार्यालय के स्थानांतरण से न केवल अधिवक्ताओं को, बल्कि आम नागरिकों को भी असुविधा होगी। वर्तमान स्थान पर पर्याप्त जगह उपलब्ध है, जहां तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जा सकता है।

प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने प्रशासन की नई योजना को अव्यवहारिक करार दिया। उन्होंने तर्क दिया कि वर्तमान तहसील कार्यालय शहर के केंद्र में स्थित है, जिससे लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए अधिक दूर नहीं जाना पड़ता। यदि इसे कोनी स्थानांतरित किया जाता है, तो लोगों को अतिरिक्त 8-10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी।

वकीलों ने कलेक्टर से अपनी मांगों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि नेहरू चौक में ट्रैफिक समस्या का कारण तहसील कार्यालय नहीं, बल्कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां और दुकानों की भीड़ है। प्रशासन को इस समस्या का समाधान करना चाहिए, न कि तहसील कार्यालय को शिफ्ट करने का निर्णय लेना चाहिए।

जिला बार काउंसिल के सचिव रचि पांडेय ने कहा कि तहसील कार्यालय के स्थानांतरण से वकीलों और पक्षकारों दोनों को असुविधा होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.