लक्ष्मी राजवाड़े ने किया बालोद, करकाभाट एवं भरदा के आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण

Updated on 16-04-2025 12:58 PM

बालोद । महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम भरदा के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02, बालोद विकासखण्ड के ग्राम करकाभाट एवं जिला मुख्यालय बालोद के वार्ड क्रमांक 20 स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में पहुँचकर आंगनबाड़ी के क्रियान्वयन का अवलोकन किया। उन्होंने वहाँ बच्चों की उपस्थिति, उनकों मिलने वाले भोजन, पेयजल आदि की जानकारी ली। इस दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने आत्मीय बातचीत कर उन्हें आंगनबाड़ी केन्द्र में मिलने वाले भोजन एवं नाश्ते के अलावा उनके मनोरंजन तथा पढ़ाई-लिखाई आदि के संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बच्चों को दुलारते हुए उन्हें चाॅकलेट भी प्रदान किया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चे बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। इस दौरान श्रीमती राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केन्द्र में उपलब्ध भोजन एवं अन्य खाद्य सामग्रियों का निरीक्षण भी किया। श्रीमती राजवाड़े ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को समय पर भोजन, नाश्ता आदि प्रदान करने तथा कुपोषण की रोकथाम हेतु समुचित उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के कर्मचारियों से चर्चा कर आंगनबाड़ी केन्द्र के बेहतर क्रियान्वयन हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर श्रीमती राजवाड़े ने बालोद विकासखण्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र करकाभाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को आंगनबाड़ी केन्द्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की प्रबंध भी करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जिला मुख्यालय बालोद के पाररास स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर बच्चों की कुल उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने वहाँ आंगनबाड़ी केन्द्र के बेहतर संचालन हेतु अधिकारी-कर्मचारियांे को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, संचालक जनमेजय महोबे सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.