दुनियाभर की कंपनियों में छंटनी:भारतीय कंपनियों में 43% बढ़ी कर्मचारियों की भर्ती

Updated on 06-12-2022 06:12 PM

दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी के बीच भारतीय कंपनियों ने कर्मियों की भर्ती बढ़ाई है। हायरिंग एजेंसी नौकरी जॉबस्पीक की रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर में कॉरपोरेट हायरिंग बीते साल के मुकाबले 43 फीसदी और अक्टूबर की तुलना में 27 फीसदी बढ़ी है।

दिलचस्प है कि त्योहारी सीजन के बाद नवंबर में अमूमन कंपनियां भर्ती कम कर देती हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। दिसंबर में भी ये ट्रेंड जारी रहने के आसार हैं। टीमलीज के वीपी अनंता बालासुब्रमण्यम का मानना है कि महंगाई कम होने से कंज्यूमर सेंटिमेंट मजबूत हुआ है। कमोडिटी के दाम कम होने से कंपनियों की लागत घटी है। इसके अलावा टूर-ट्रैवल्स भी बढ़े हैं। इसकी वजह से कंपनियां नई भर्तियों में दिलचस्पी दिखा रही हैं।

इंश्योरेंस, बैंकिंग में सबसे ज्यादा बढ़ी नौकरियां
नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स के मुताबिक, बीते माह इंश्योरेंस सेक्टर में सबसे ज्यादा 42% भर्तियां बढ़ीं। बैंकिंग और रियल एस्टेट सेक्टर में क्रमशः 34% और 31% ज्यादा नियुक्तियां हुई। ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर ने भी 20% ग्रोथ दिखाई। लेकिन आईटी सेक्टर में हायरिंग बीती छमाही के औसत से 8% घटी।

अहमदाबाद टॉप, वडोदरा दूसरे पायदान पर
दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो शहरों की तुलना में जयपुर, इंदौर जैसे गैर-मेट्रो शहरों की कंपनियों ने कर्मचारियों की भर्ती में ज्यादा तेजी दिखाई। बीते महीने अहमदाबाद नए कर्मियों की भर्ती में सालाना 33% बढ़ोतरी के साथ टॉप पर रहा। वडोदरा में 23% और जयपुर में 14% भर्तियां बढ़ीं। मेट्रो शहरों में दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा 20% हायरिंग ग्रोथ देखी गई।

...उधर अमेजन कर रही 20 हजार कर्मियों की छंटनी
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन दुनियाभर में 20,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। इस छंटनी से ग्रेड 1 से लेकर ग्रेड 7 तक यानी सभी लेवल के कर्मचारी प्रभावित होंगे। कम्प्यूटरवर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में अमेजन के 15 लाख कर्मचारी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.