लीच भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर : इंग्लिश कप्तान ने कन्फर्म किया बोले- मुझे भरोसा बशीर जैक की जिम्मेदारी उठाएंगे

Updated on 01-02-2024 01:51 PM

इंग्लैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने बुधवार को इसकी पुष्टी की। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि जैक दूसरे टेस्ट के उपलब्ध न हों, लेकिन मुझे भरोसा है कि जैक की गैरमौजूदगी में युवा उनकी जिम्मेदारी को पूरा करेगा।

गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरे मुकाबले के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन जारी हो सकती है। दोनों देशों के बीच दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। 5 टेस्ट की सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है।

विशाखापट्टनम में प्रैक्टिस नहीं
जैक लीच ने बुधवार को विशाखापट्टनम में टीम के साथ प्रैक्टिस नहीं की। वे हैदराबाद में पहले टेस्ट के दौरान इंजर्ड हो गए। इसके बावजूद उन्होंने दूसरी पारी में 10 ओवर बॉलिंग कर एक विकेट निकाला था।

बशीर को मिल सकता है डेब्यू
लीच अगर दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके तो उनकी जगह 20 साल के स्पिनर शोएब बशीर को डेब्यू का मौका मिल सकता है। बशीर वीजा नहीं मिलने के कारण पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। वह शनिवार को ही टीम के साथ जुड़ गए और अब टीम के साथ विशाखापट्टनम में प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।

बशीर को इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव नहीं है। उन्होंने अब तक महज 6 ही फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिनमें उनके नाम 10 विकेट हैं। वह ऑफ स्पिन बॉलिंग करते हैं।

इंजरी के बावजूद फील्डिंग और बॉलिंग की
लीच हैदराबाद में भारत के खिलाफ पहली पारी में फील्डिंग के दौरान इंजर्ड हो गए थे। उन्हें घुटने पर चोट लगी, जिसके बाद वह घुटने पर पट्टी बांधकर प्रैक्टिस करते नजर आए थे। चोट के बावजूद वह दूसरी पारी में बॉलिंग करने उतरे और 10 ओवर गेंदबाजी की। इतना ही नहीं उन्होंने पूरे मैच में फील्डिंग भी की।

लीच ने दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा था। टीम ने भारत को 28 रन के अंतर से टेस्ट हराया और 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना ली।

जैक क्रॉले बोले, टीम में बैकअप मौजूद
इंग्लैंड टीम के ओपनर जैक क्रॉले ने कहा कि लीच अगर नहीं खेल सके तो टीम को नुकसान होगा। वह सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनके नहीं होने से फर्क पड़ेगा। लेकिन टीम में और भी स्पिनर्स मौजूद हैं, जो उनकी कमी पूरी करेंगे।

भारत से जडेजा और राहुल बाहर, सरफराज-रजत कर सकते हैं डेब्यू

टीम इंडिया को भी दूसरे टेस्ट से पहले झटका लग चुका है। लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और बैटर केएल राहुल इंजरी के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह स्क्वॉड में सरफराज खान और सौरभ कुमार को शामिल किया गया। स्क्वॉड में रजत पाटीदार भी शामिल हैं। रजत और सरफराज में किसी एक को दूसरे टेस्ट में डेब्यू का मौका मिल सकता है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.