शरद गुट के नेता बोले- राम शाकाहारी नहीं, मांसाहारी थे बयान के खिलाफ महाराष्ट्र में कई जगह प्रदर्शन

Updated on 04-01-2024 12:33 PM

NCP (शरद गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड के भगवान राम को मांसाहारी कहने पर विवाद बढ़ गया है। उनके इस बयान पर भाजपा और हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। राज्य में कई जगह जितेंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। BJP नेता राम कदम ने आव्हाड के खिलाफ मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

राम कदम ने कहा, 'यह कोई उद्धव ठाकरे की सोई हुई सरकार नहीं है। इस सरकार में हिंदू देवी-देवताओं के लिए कोई अभद्र भाषा का इस्तेमाल करेगा या उनकी छवि धूमिल करने का दुस्साहस करेगा तो उन्हें दंड मिलेगा।'

दरअसल, ​​​​​​आव्हाड ने धवार (3 जनवरी) को शिर्डी में पत्रकारों से कहा था, 'राम हमारे हैं, बहुजनों के हैं। भगवान राम शिकार करके खाते थे। हम भी श्री राम के आदर्शों पर चल रहे हैं। राम को आदर्श बताकर लोगों पर शाकाहारी खाना थोपा जा रहा है।'

आव्हाड के घर के बाहर प्रदर्शन
जितेंद्र आव्हाड के बयान को लेकर बुधवार देर शाम जमकर हंगामा हुआ। अजित गुट के NCP कार्यकर्ताओं ने ठाणे स्थित आव्हाड के घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। वे जितेंद्र आव्हाड के घर पर भगवान राम की तस्वीर लेकर आरती करने पहुंचे थे। उन्होंने 'जय श्री राम' और 'जितेंद्र आव्हाड मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए।

इस घटना के बाद जितेंद्र आव्हाड के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई। हालांकि, विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। जैसे ही प्रदर्शनकारी वहां से गए, जितेंद्र आव्हाड के लोगों ने उस जगह को गोमुत्र से साफ किया।

क्या है पूरा मामला...
भाजपा विधायक राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार से अपील की थी कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन राज्य में शराब और मांसाहार पर एक दिन का बैन लगाया जाए। इसके बाद शिर्डी में 2 दिन के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आव्हाड का बयान आया।

आव्हाड बोले- अजित ने शरद को वनवास पर भेजा

इसके बाद जितेंद्र आव्हाड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अजित पवार पर हमला बोला। उन्होंने कहा- श्री राम ने अपने भाई भरत को राजगद्दी देने के लिए चौदह साल का वनवास स्वीकार किया था।लेकिन, भरत ने भगवान राम की चरण पादुका को सिंहासन पर रखकर शासन किया।

यहां पिता समान चाचा (शरद पवार) को घर से बाहर निकाल दिया और वनवास पर भेज दिया गया। भगवान राम अपने माता-पिता का सम्मान करते थे। आपके नेता (अजित पवार) माता-पिता का अपमान कर उन्हें घर से निकाल देते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में शरद-अजित गुट की लड़ाई
शरद पवार ने विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर से NCP तोड़ने वाले अजित पवार और 8 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी। स्पीकर ने इस मुद्दे पर सुनवाई नहीं की तो शरद गुट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाए।

सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को शिवसेना विधायकों के मामले के साथ जोड़ दिया था। अब दोनों मामलों की सुनवाई साथ में हो रही है। इसके अलावा अजित पवार ने NCP का सिंबल लेने के लिए चुनाव आयोग में याचिका भी दी थी। चुनाव आयोग ने अभी तय नहीं किया है कि पार्टी पर किसका अधिकार होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.