उत्तराखंड के 120 गांवों में वोट मांगने नहीं जाते नेता:75 साल से बिना नेता को देखे वोटिंग

Updated on 12-04-2024 12:53 PM

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटों पर मतदान पहले चरण यानी 19 अप्रैल को होगा। लेकिन, आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि राज्य के 120 से अधिक गांव ऐसे हैं, जहां के लोग आज भी नेताओं को देखे बिना ही मतदान करते हैं। आजादी के बाद से शुरू हुई संसदीय परंपरा में आज तक कोई सांसद इन गांवों में वोट मांगने नहीं पहुंचा। यहां कनेक्टिविटी ना होने जैसी कई समस्याएं हैं। पर जब सांसद प्रत्याशी गांव में आते ही नहीं तो समस्या सुनाएं भी तो किसे।

केस 1:
नैनीताल के दुर्गम बेतालघाट ब्लॉक का जिनोली गांव। प्रधान अनीता देवी ने बताया, यहां 300 वोटर हैं। पोलिंग बूथ गांव से 5 किमी दूर है। कार्यकर्ता जिस पोस्टर और बैनर से प्रचार करते हैं। उसे देखकर वोट देते हैं।

केस 2 :
चीन सीमा से लगे बागेश्वर जिले की कमस्यार घाटी का कपूरी गांव। ग्राम प्रधान धनवंतरी राठौर बताती हैं कि लोगों ने आज तक गांव में सांसद नहीं देखा। यहां कई समस्याएं हैं, पर जब कोई आए तब तो समस्या सुनाएं।

मतदान करवाने एडवांस पोलिंग पार्टियां जाती हैं...
पहाड़ के दुर्गम गांवों में मतदान से एक दिन पहले ही पोलिंग पार्टियां पहुंच जाती हैं। मतदान केंद्र में ही रुकते हैं। भोजन स्कूल की भोजनमाता बनाती हैं। एक दिन पहले सभी मशीनें चेक की जाती हैं। मतदान कर्मियों को सख्त हिदायत होती है कि गांव में किसी व्यक्ति से किसी तरह की व्यवस्था में सहयोग नहीं लेना है।नैनीताल के दुर्गम बेतालघाट ब्लॉक का जिनोली गांव। प्रधान अनीता देवी ने बताया, यहां 300 वोटर हैं। पोलिंग बूथ गांव से 5 किमी दूर है। कार्यकर्ता जिस पोस्टर और बैनर से प्रचार करते हैं। उसे देखकर वोट देते हैं।

अल्मोड़ा-गढ़वाल सीट पर देश में सबसे कम मतदान
2019 लोकसभा चुनाव में देश में 50 सीटें ऐसी थीं, जहां मतदान 50% से कम हुआ था। इस सूची में 23वें स्थान पर अल्मोड़ा और 49वें स्थान पर गढ़वाल सीट थी। पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान गढ़वाली बोली में मतदान जागरुकता के संदेश वाले पोस्टकार्ड लिखकर मतदाताओं को भेज रहे हैं।

इसलिए नहीं कर पाते प्रचार...
उत्तराखंड पहाड़ी राज्य है। यहां प्रचार के लिए अधिकतम 15-20 दिन मिलते हैं। जबकि हर लोकसभा करीब 250 किमी लंबी है। ऐसे में प्रत्याशी चाहकर भी गांव-गांव नहीं जा पाते। यहां मतदान प्रतिशत भी हमेशा राष्ट्रीय औसत से कम रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.