SC-ST, OBC संगठन के नेताओं ने स्वामी रामभद्राचार्य, धीरेंद्र शास्त्री सहित अन्य धर्मगुरुओं के खिलाफ उगला जहर, कहे अपशब्द

Updated on 19-01-2026 10:59 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विभिन्न संगठनों के कई नेताओं ने रविवार को भोपाल में आग उगली है। ब्राह्मण बेटियों को लेकर असभ्य बयान देने वाले आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा पर कोई कार्रवाई न किए जाने की मुख्य मांग समेत अन्य कई मांगों के बहाने भेल दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने अपशब्द कहे।

एससी-एसटी-ओबीसी संगठनों के संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन में जुटे नेताओं ने प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को लेकर तक अपशब्द कहे। छतरपुर जिले के चांदला से भाजपा के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने स्वामी रामभद्राचार्य के वीडियो का हवाला देकर उनके लिए कहा, 'तुम वाइफ को एंज्वाय की वस्तु बताते हो, इसलिए तुम्हारी आंख खराब हुई है।'

दरअसल, कुछ समय पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने पत्नी और वाइफ में अंतर बताने के संदर्भ में 'वाइफ' वाली बात कही थी। प्रजापति यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा- 'एक बाबा लाली लगाकर कहता है कि 25 साल की लड़कियां कथाओं में जाकर अपनी जवानी ‘उतारकर’ आती हैं।' एक कथावाचक तो महिलाओं को खाली प्लॉट कहते हैं। मैं कहता हूं, मुझे फांसी दे दी जाए, संतोष वर्मा को आइएएस अधिकारी के पद से हटा दिया जाए, पर पहले ऐसे बाबाओं पर कार्रवाई होनी चाहिए।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपशब्द

दलित पिछड़ा समाज संगठन के संस्थापक दामोदर यादव ने भी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपशब्द कहे। कहा, 'छतरपुर में एक पाखंड की दुकान खोलकर बैठा है। कहते हैं पूरी दुनिया का इलाज पर्ची से कर देंगे। तुम्हारी चमत्कार में इतनी दम होता तो अपनी यात्रा के अगले दिन मुंह में थर्मामीटर डालकर नहीं बैठे होते।' रामभद्राचार्य के बारे में अमर्यादित बात कही।

बैकलॉग पदों पर भर्ती सहित रखी मांगे

सम्मेलन में प्रदेश भर से लगभग 10 हजार लोग जुटे। ओबीसी महासभा, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी, जयस सहित कई संगठन के नेताओं ने भी प्रतिभाग किया। इसमें एसटी, एससी और ओबीसी तीन लाख बैकलॉग पदों पर तुरंत भर्ती करने, ओबीसी के होल्ड 13 प्रतिशत पद हाल करने और ओबीसी को 52 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने जैसी कई मांगों को उठाया गया।

दुष्कर्म की घटनाओं को धर्मग्रंथों से जोड़ा

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा व आइएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने भी अपनी बात कही। उल्लेखनीय कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने दो दिन पहले मीडिया से साक्षात्कार में एससी, एसटी ओबीसी महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को धर्मग्रंथों से जोड़ा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.