इमरान खान का साथ छोड़ने वाले नेताओं ने बनाया नया संगठन 'डेमोक्रेट्स', बोले- पीटीआई के खिलाफ करेंगे काम

Updated on 06-06-2023 07:49 PM
इस्लामाबाद : सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों पर 9 मई को हुए हमलों के बाद कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) से किनारा कर लिया था। इसमें फवाद चौधरी जैसे नेताओं के नाम भी शामिल हैं जिन्हें इमरान के सबसे करीबी लोगों में गिना जाता था। पीटीआई छोड़ने वाले नेताओं ने सोमवार को 'डेमोक्रेट्स' नाम से एक नया संगठन बना लिया। पिछले महीने इमरान की पार्टी छोड़ने वाले पंजाब प्रांत के पूर्व गृह मंत्री हाशिम डोगर इस संगठन के प्रमुख हैं। इसमें पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मुराद रास भी शामिल हैं।
अभी इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि यह संगठन पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) या पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) जैसे कुछ बड़े राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करेगा या नहीं। इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है कि संगठन पाकिस्तान के चुनाव आयोग से पंजीकरण कराएगा या नहीं। पाकिस्तान के डॉन अखबार ने रास के हवाले से कहा, 'एक बात स्पष्ट है कि डेमोक्रेट्स सत्तारूढ़ पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के विरोध के रूप में काम करना जारी रखेगा।'

'अक्टूबर में ही होंगे चुनाव'

दूसरी ओर पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने चुनाव में देरी की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि बिना देरी किए देश में आम चुनाव अक्टूबर में ही होंगे। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर आम चुनाव गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान में राजनीतिक स्थिरता के लिए आवश्यक है। अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान-नीत विपक्षी दल पीटीआई ने आशंका जताई है कि सत्तारूढ़ गठबंधन आम चुनाव कराने में देरी कर सकता है।

अगस्त में पूरा होगा कार्यकाल

आसिफ ने रविवार को कहा, 'प्रांतीय विधानसभाएं पांच साल का कार्यकाल अगस्त में पूरी कर रही हैं और अगले 60 दिन के भीतर चुनाव कराए जाएंगे।' 'द ट्रिब्यून एक्सप्रेस' अखबार के मुताबिक पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता से जब पूछा गया कि समय पर चुनाव कराने का अभिप्राय क्या है, तो रक्षामंत्री ने कहा, 'अक्टूबर में। चुनाव बिना किसी देरी के अक्टूबर में ही कराए जाएंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.