66वें राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में लीग मैच संपन्न हुए

Updated on 12-06-2023 05:55 PM

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित 66वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज फुटबॉल वॉलीबॉल टेबल टेनिस एवं जूडो के प्रथम चरण के मुकाबले संपन्न हुए।

रविवार को द्वितीय दिवस साइंस सेंटर भोपाल के फुटबॉल मैदान पर खेले गए बालक वर्ग में पंजाब ने एकतरफा मुकाबले में बिहार को 4-0 से हराया ग्राउंड नंबर 2 पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में केरल ने बिहार को 1-0 से हराया सीबीएसई और झारखंड के बीच मुकाबला गोल रहित ड्रा, रहा। उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र के विरुद्ध पहले हॉफ में 2-0 की बढ़त बना ली जो आखिरी तक रही बालक वर्ग के अंतिम मैच में जम्मू एंड कश्मीर ने दादर और नगर हवेली को 2-0 से हराया।

आईकॉनिक स्कूल के खेल मैदान पर बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश की बालिकाओं ने पूरे समय बॉल पर अपने कब्जा बनाए रखा उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को 3,0 से हराया, महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 1-0 से हराया। मध्यप्रदेश की बालिकाओं ने आईबी एसएसओ को 1-0 से हराया टीटी नगर स्टेडियम में टेबल टेनिस के लीग मैच समाप्त हो गए अंतिम आठ के लिए बालक वर्ग में नॉकआउट मुकाबले के लिए गुजरात असम महाराष्ट्र सीबीएसई एवं क्वालीफाई कर लिया। बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल पुडुचेरी महाराष्ट्र दिल्ली चंडीगढ़ असम हरियाणा, डीएवी समूह ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बालक एवं बालिका वर्ग टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल के मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। वॉलीबॉल बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश की टीम ने असम को हराकर नॉक आउट में प्रवेश किया। हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को हराया गुजरात ने जम्मू कश्मीर को एवं विद्या भारती ने आईपीसीसी की टीम को हराया। वॉलीबॉल के दूसरे ग्राउंड पर हुए मैच में दिल्ली ने उत्तराखंड को हराया पंजाब ने कर्नाटक को एवं केरल ने पुदुचेरी को हराया।

जूडो 45 किलोग्राम वजन श्रेणी में हरियाणा की अंकिता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया गुजरात की डोडिया ने रजत एवं मध्य प्रदेश की नेहा एवं राजस्थान की निधि ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया।

52 किलो श्रेणी में दिल्ली की तनु स्वर्ण पदक प्राप्त किया दिल्ली की महक ने रजत मध्यप्रदेश की शुभम ने कांस्य पदक प्राप्त किया 57 किलो वजन वर्ग में दिल्ली की अंकिता शर्मा ने स्वर्ण पदक महाराष्ट्र की साक्षी ने रजत पदक पदक प्राप्त किया।

जूडो बालक वर्ग के मुकाबलों में हरियाणा ने पुनः अपना दम दिखाया 60 किलो वर्ग में हरियाणा के लकी ने असम के कैंपु को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उत्तर प्रदेश के नितिन ने कांस्य पदक प्राप्त किया 55 किलो श्रेणी में त्रिपुरा के मोहम्मद इनाम ने स्वर्ण पदक एवं हिमांशु ने रजत पदक प्राप्त किया।

हरियाणा के गौरव ने इस वर्ग में उत्तर प्रदेश के संजू ने कांस्य पदक प्राप्त किया

जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के विद्यार्थी मैच देखने आ रहे हैं एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। आज मेडल सेरिमनी में आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, एवं राज्य शिक्षा केंद्र में अपर मिशन संचालक श्री लोकेश कुमार जांगिड़ आईएएस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संचालक लोक शिक्षण श्री केके द्विवेदी, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री अरविंद कुमार चोरघड़े, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अंजनी कुमार त्रिपाठी जी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.