इंडिया से सीखो... पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने ही देश की बजाई बैंड, दिखा दिया आईना

Updated on 23-01-2023 06:15 PM
कराची: श्रीलंका के बाद अब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को भी अपने घर में पीट दिया। तीन मैच की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय लीड ले ली। भारत के इस दमदार प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, जो न्यूजीलैंड भारत में भीगी बिल्ली बना हुआ है, उसने बीते महीने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर हराया था।

कनेरिया ने इस साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भारत और पाकिस्तान की तैयारियों में अंतर बताया। मेन इन ब्लू क्रमशः श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार श्रृंखला जीत के साथ शानदार फॉर्म में है। तीनों विभागों के सामूहिक प्रयास से पिछले पांच एकदिवसीय मैचों में उनका 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है, जबकि पाकिस्तान को हाल ही में घरेलू परिस्थितियों में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

    अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर वीडियो में दानिश कनेरिया ने पाकिस्तानी टीम के बैटिंग प्रदर्शन की जमकर आलोचना की। कनेरिया ने कहा, 'पाकिस्तान को टी-20 की कप्तानी के बारे में भी सोचना होगा कि अगर बाबर आजम से इसे छीन लिया जाए तो इसे किसको देना है। क्या हमने वनडे में कोई बड़ा स्कोर बनाया? क्या किसी ने दोहरा शतक बनाया? क्या कोई प्रभावी प्रदर्शन था।'

    कनेरिया ने कहा, 'अब भारत के पास तीसरे एकदिवसीय मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ परखने और नए खिलाड़ियों को कुछ मौके देने का मौका है, लेकिन पाकिस्तान में सब अपने बारे में सोचते हैं। बाबर आजम अपने 50-60 रन बनाना जारी रखता है और टीम को इससे कोई फायदा नहीं होता है। ऐसा प्रदर्शन टीम को सिर्फ नुकसान पहुंचा रहा है।'

    कनेरिया ने बताया कि भारत ने ऋषभ पंत के दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद ईशान किशन को तैयार करना शुरू कर दिया है। इधर पाकिस्तान मोहम्मद हारिस को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं दे रहा है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'भारत जानता है कि ऋषभ पंत विश्व कप के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं और इसलिए ईशान किशन को बतौर केएल राहुल का विकेटकीपर बैकअप तैयार किया जा रहा है, लेकिन हम क्या कर रहे हैं? हम सिर्फ रिजवान के साथ हैं और मोहम्मद हारिस को कोई एक्सपोजर नहीं दे रहे हैं। पक्षपात आपको विश्व कप के लिए टीम बनाने में मदद नहीं करेगा।'

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.