प्रशिक्षण में निर्वाचन की प्रक्रियाओं को गंभीरता से सीखे : कलेक्टर

Updated on 25-01-2025 01:07 PM

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने आज नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत प्रशिक्षण स्थल विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक एवं एनसीडीसी मुड़ापार का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मतदान दलों के अधिकारियों को ईवीएम संचालन सहित अन्य प्रक्रियाओं का बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करने प्रेरित किया। कलेक्टर श्री वसंत ने सभी को  जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी निर्वाचन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम पहले भी निर्वाचन कार्य कर चुके हैं, ऐसा मानकर प्रशिक्षण को नजर अंदाज न करें। मास्टर्स ट्रेनर्स के माध्यम से अपनी शंकाओं का समाधान करें और अपनी जानकारी को बढ़ाते हुए प्रशिक्षण के बिन्दुओं को नोट भी करें। उन्होंने प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन का कार्य चरणबद्ध तरीकों पर आधारित वह प्रक्रिया है, जो कि प्रशिक्षण पर टिका है। मास्टर ट्रेनर जितने अच्छे से प्रशिक्षण देंगे और मतदान दल के अधिकारी जितने गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, उनके लिए निर्वाचन कराना उतना ही आसान हो जाएगा।

कलेक्टर ने पूर्व में निर्वाचन कार्य का दायित्व सम्हाल चुकी महिलाओं को इस बार भी आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने और निर्वाचन आयोग की दिशा-निर्देशानुसार प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्वाचन के कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न कराने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में गलती की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। निर्वाचन का कार्य गंभीरता एवं पारदर्शिता से जुड़ा होता है। कुछ लोग पहले भी निर्वाचन कार्य में जिम्मेदारी सम्हाल चुके हैं। ऐसे लोग प्रशिक्षण के दौरान यह मानकर चलें कि यह ट्रेनिंग उनकी पहली ट्रेनिंग है। उन्होंने किसी को भी अति आत्मविश्वास में रहकर निर्वाचन कार्य नहीं करने की बात कही, ताकि गलतियां न हो। उन्होंने विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01, स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला अधिकारियों से कहा कि मास्टर ट्रेनर द्वारा दी जा रही जानकारियों को अच्छे से समझें और ईवीएम से मतदान कराने के अलावा आवश्यक प्रपत्रों को सही-सही भरने के विषय में जानकारी हासिल करें। प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की शंका हो, तो मास्टर ट्रेनर से बार-बार पूछें। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या व शंका को दूर करने प्रशासन की टीम आपके साथ रहेगी। कलेक्टर ने मतदान केंद्रों में महिलाओं की सुरक्षा तथा सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने की जानकारी दी। एनसीडीसी स्कूल में 645 और विद्युत गृह उच्च माध्यमिक विद्यालय में 800 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.