अडानी के शेयरों को छोड़िए! इस चवन्नी शेयर ने एक साल में दोगुना कर दी निवेशकों की दौलत, दिया ऐसा छप्परफाड़ रिटर्न

Updated on 16-03-2023 09:49 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में भले ही अस्थिरता रही हो, लेकिन कई ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। ऐसा ही एक स्टॉक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी (Waaree Renewable Technologies Limited) का है। इस स्मॉल-कैप रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों की दौलत दोगुनी कर दी है। रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर 16 मार्च 2022 को 308.20 रुपये से बढ़कर 14 मार्च 2023 को 616.65 रुपये हो गए हैं। पिछले एक साल की होल्डिंग अवधि में इसमें करीब 100% की वृद्धि हुई है। कंपनी S&P BSE स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है। पिछले एक साल में इस शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस कंपनी के शेयरों में दो साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश आज 2 लाख रुपये में बदल गया है।
Q3FY23 में समेकित आधार पर, कंपनी का शुद्ध राजस्व 62.91% YoY से बढ़कर 73.88 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में मुनाफा 0.22 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में 24.98 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी वर्तमान में 39.37x के उद्योग पीई के मुकाबले 25.72x के टीटीएम पीई पर कारोबार कर रही है। कंपनी ने FY22 में 26% और 34% का ROCE और ROE हासिल किया।

आज रिन्युएबल एनर्जी के शेयर 640.95 रुपये के उच्च और 640.95 रुपये के लो लेवल पर पहुंचे हैं। बीएसई पर स्टॉक का 52-सप्ताह का हाई और लो लेवल क्रमशः 665 रुपये और 278 रुपये है। बता दें कि रिन्यूएबल्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड बिजली उत्पादन के व्यवसाय में लगी हुई है। कंपनी वारी ग्रुप की सहायक कंपनी है और सोलर ईपीसी कारोबार का नेतृत्व कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.