छोड़ दो पूरी तरह... जब किसी ने नहीं दिया भाव तो पृथ्वी शॉ के लिए पीटरसन ने कह दी बड़ी बात

Updated on 04-12-2024 02:21 PM
लंदन: बीता एक हफ्ता पृथ्वी शॉ के लिए किसी शॉक के कम नहीं रहा। महज 25 साल की उम्र में पृथ्वी शॉ अपने करियर के चौराहे पर खड़े हैं। लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी इस बार आईपीएल में भी नजर नहीं आएंगे। 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल मेगा ऑक्शन हुए, जिसमें 182 खिलाड़ी बिके। कुल 10 टीम ने मिलकर 639.15 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन पृथ्वी पर किसी ने दांव नहीं लगाया।

सोशल मीडिया से दूर रहो

अब इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने पृथ्वी शॉ को सलाह दी है। पीटरसन ने पृथ्वी की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें अपनी ऊर्जा फिट होने में लगानी चाहिए और अगर उन्हें एक बार फिर सफलता का स्वाद चखना है तो सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए। शॉ ने किशोरावस्था में पदार्पण करते हुए टेस्ट शतक बनाया था।
'खराब एटिट्यूड भी जिम्मेदार'
खराब फॉर्म और बदतर फिटनेस से जूझ रहे पृथ्वी शॉ को शायद इस बात का अंदाजा था। तभी तो उन्होंने अपना बेस प्राइस सिर्फ 75 लाख रुपये रखा था, लेकिन इसके बावजूद किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। भारत के पूर्व वनडे विशेषज्ञ मोहम्मद कैफ सहित कई लोगों को लगता है कि उनके मैदान के बाहर के व्यक्तित्व ने निश्चित रूप से उनके मैदानी खेल को प्रभावित किया है।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
केविन पीटरसन ने 'एक्स' पर लिखा, 'खेल में वापसी की कुछ बेहतरीन कहानियां हैं। अगर पृथ्वी शॉ के आस पास अच्छे लोग हैं जो उनकी सफलता की परवाह करते हैं तो वे उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहने और पूरी तरह से फिट होने के लिए ट्रेनिंग करने को कहेंगे। यह उसे सही रास्ते पर वापस ले आएगा, जहां पिछली सफलता वापस हासिल की जा सकती है। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.