अमेरिका का दिवालिया होना छोड़िए, यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी में आई मंदी, इधर भारत की सबसे तेज ग्रोथ

Updated on 25-05-2023 07:52 PM
नई दिल्ली : दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी अमेरिका के दिवालिया होने के खतरे के बीच यूरोप से एक बड़ी खबर आई है। यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी मंदी में चली गई है। साल 2023 की पहली तिमाही में जर्मनी की अर्थव्यवस्था (German economy) ने निगेटिव ग्रोथ दर्ज की है। गुरुवार को जारी हुए तिमाही आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। साल की पहली तिमाही में जर्मन जीडीपी (German GDP) 0.3 फीसदी सिकुड़ गई। इससे पहले साल 2022 की चौथी तिमाही में जर्मन जीडीपी 0.5 फीसदी सिकुड़ी थी। जब लगातार दो तिमाहियों तक निगेटिव ग्रोथ दर्ज होती है, तो उसे मंदी (Recession) माना जाता है।

महंगाई बनी हुई है बोझ

सांख्यिकी कार्यालय ने बताया कि साल की शुरुआत में महंगाई लगातार जर्मन इकॉनमी पर बोझ बनी हुई थी। यह घरेलू खपत में भी दिखाई पड़ती है। इसमें तिमाही दर तिमाही 1.2 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। इसके विपरीत, 2022 की कमजोर दूसरी छमाही के बाद साल के पहले तीन महीनों में निवेश बढ़ा है। व्यापार में भी सकारात्मक योगदान मिला है।

भारत में रहेगी सबसे ज्यादा ग्रोथ रेट

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि इस वित्त वर्ष भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट (GDP Growth Rate) 6.5 फीसदी रह सकती है। उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत क्रेडिट डिमांड और क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट से इकॉनमी ग्रोथ करेगी। वहीं, गुरुवार को ब्लूमबर्ग के अनुमान के अनुसार, आंकड़े बताते हैं कि इकॉनमी ने मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष में 7 फीसदी की दर से ग्रोथ की है। साथ ही भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रही बड़ी इकॉनमी बना रहेगा।

7% से ज्यादा रही ग्रोथ तो कोई आश्चर्य नहीं

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी कहा है कि सभी बड़े आर्थिक संकेत बता रहे हैं कि वित्त वर्ष 2022-23 में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 7 फीसदी से अधिक रहेगी। दास ने एक साल पहले शुरू हुई रेट हाइक साइकिल को भी डिफेंड किया। दास ने कहा कि अगर ग्रोथ रेट 7 फीसदी से अधिक रही तो उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.