शहर में मुहर्रम पर तकरीर, फातिहा, लंगर और कर्बला के शहीदों का ज़िक्र जारी

Updated on 01-07-2025 12:51 PM

भिलाई । शहर में कर्बला के शहीदों की याद में मुहर्रम के 10 दिन के आयोजन जारी है। शहर में अलग-अलग जगहों पर ताजिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं मस्जिदों और अन्य जगहों पर तकरीर भी जारी है। अखाड़ा कमेटियों के बैनर तले नौजवान करतब के गुर सीख रहे हैं। वहीं तकरीर और फातिहा ख्वानी के बाद रोजाना लंगर भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में चल रहा है।

कैम्प-1 में नौजवान सीख रहे अखाड़े के गुर

कमेटी कैम्प-1 की ओर से मुहर्रम के 10 रोजा प्रोग्राम जारी है। कारीगर ताजिया बनाने में जुटे हैं।  ताजिया चौक पर यहां रोजाना फातिहा ख्वानी के बाद लंगर तकसीम किया जा रहा है। यहां 3 जुलाई ( 7 मुहर्रम) को सभी घरों से मन्नतों का परचम लाया जाएगा और रात में (साक्षरता चौक के सामने स्थित) कर्बला मैदान से मिट्टी लाने लोग जाएंगे। यहां तैयार होने वाले ताजिए की सात, 9 और 10 मुहर्रम को शहर के जुलूस में लोगों की भागीदारी रहेगी। एनकेडी ग्रुप के नौजवान मुहर्रम के तमाम आयोजनों में बढ़-चढ़ कर स्सा ले रहे हैं। 

बताई पैगम्बर मुहम्मद की सीरत

हजरत बीबी फातिमा जोहरा कमेटी की ओर से मुहर्रम पर यादे इमामे हसन हुसैन 10 रोज का औरतों के लिए तकरीकी प्रोग्राम जामा मस्जिद कम्युनिटी हॉल, सेक्टर- 6, भिलाई में चल रहा है। 6 जुलाई तक यहां दोपहर में बाद नमाज जोहर से शाम को मगरिब तक जारी तकरीर में जिला बस्ती उत्तर प्रदेश मूल की फरीद नगर भिलाई निवासी आलीमा फाजिला कारिया नौरीन फातिमा ने पैगम्बर हजरत मुहम्मद की सीरत पाक पर बयान किया। उन्होंने हजरत उमर फारूक रज़ियल्लाहु अन्हो के ईमान लाने से पहले और ईमान लाने के बाद आशिके रसूल होने का जज्बा और अमीरुल मोमिनीन होने तक का बयान किया। इस दौरान नात पाक भी पेश की गई।

हाउसिंग बोर्ड, फरीद नगर और भिलाई-तीन में जारी है जिक्र शोहदाए कर्बला

इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम शरीफ का दस रोज का प्रोग्राम ईदगाह हाऊसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र में जारी है। जिसमें अल्लामा हाफ़िज़ ताज़िम अहमद जामई इमामो ख़तिब शेर ए खुदा मस्जिद की तक़रीर चल रही है। मदरसा दारुल राहत आलिमा सेक्टर-6, भिलाई की तरफ से सीरते जहरा कॉन्फ्रेंस जिक्रे शोहदाए कर्बला दस रोजा तक़रीरी प्रोग्राम फरीद नगर में चल रहा है। जिसमें बिहार की आलीमा फाजिला चांदनी जहरा ने शोहदाए कर्बला के वाकयात बयान किए। राजनांदगांव की आलीमा फाजिला रुखसार फातिमा अपनी तकरीर में नमाज की अहमियत बयान की। भिलाई-तीन के कुतुब ए भिलाई हजरत सैयद बाबा के आस्ताना में 10 दिन का ज़िक्र ए शोहदाए कर्बला 27 जून को रात में बाद नमाज ईशा रात 9.30 बजे से जारी है। जिसमें हजरत अल्लामा व मौलाना मुफ्ती अजहर  हुसैन नूरी शहडोल की तकरीर जारी है। सैयदी सुन्नी जामा मस्जिद मजार कमेटी भिलाई-3 ने लोगों से जिक्र शोहदाए कर्बला में शामिल होने की अपील की है।

आज स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर और बेटियों का इस्तकबाल 

अंजुमन हुसैनिया कमेटी की ओर से मुहर्रम पर जारी आयोजनों में 2 जुलाई मंगलवार को विविध आयोजन रखे गए हैं। इलाहाबादी पंचायती ताजिया इमामबाड़ा, सडक-20, जोन-1, खुर्सीपार में दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर होगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी नि:शुल्क सेवाएं देंगे वहीं लोग स्वैच्छिक तौर पर रक्तदान करेंगे। आयोजन में शाम 4:30 बजे से 8वी, 10वी और 12वी में बेहतर परिणाम पाने वाली बेटियों को नवाजा जाएगा। मुख्य अतिथि भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व जनरल मैनेजर एमआरके शरीफ होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.