लाखों के पैकेज वाली नौकरी छोड़ शुरू किया बिजनेस, किसान के बेटे ने ऐसे खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी

Updated on 22-12-2023 02:22 PM
नई दिल्ली: जिंदगी में हर इंसान सफल होना चाहता है। लेकिन सफलता के लिए कड़ी मेहनत और लगन जरूरी है। कभी-कभी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए रिस्क भी लेना पड़ता है। अगर अपने आप पर विश्वास हो तो बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है स्टॉक ब्रोकिंग ऐप Groww के ग्रो के सह-संस्थापक और सीईओ ललित केशरे (Lalit Keshre) ने। ललित ने अपनी मेहनत के दम पर नौकरी छोड़कर बिजनेस की शुरुआत की थी। आज ग्रो देश की सबसे बड़ी ब्रोकिंग फर्म बन चुकी है। लेकिन ललित (Lalit Keshre) को ये सफलता ऐसे ही नहीं मिली है। इसके लिए उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की है। इससे पहले भी ललित ने एक स्टार्टअप शुरू किया था। हालांकि वह ज्यादा दिनों तक चल नहीं सका था। इसके बाद उन्होंने अपनी गलतियों से सीखकर नए स्टार्टअप की शुरुआत की थी। हालांकि इस बार उनका स्टार्टअप सफल रहा।

किसान परिवार में जन्मे
ललित का जन्म मध्‍य प्रदेश के खरगोन जिले के लेपा गांव में किसान परिवार में हुआ। किसान होने के बावजूद भी उनके पिता पढ़ाई का महत्व समझते थे और हमेशा ललित को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते थे। ललित की स्कूली शिक्षा खरगोन में ही हुई थी। 12वीं की पढ़ाई के बाद उन्होंने आईआईटी का एंट्रेंस दिया और बहुत ही अच्छी रैंक से एंट्रेंस क्लियर किया, जिसके बाद उन्हें आईआईटी बॉम्बे में दाखिला मिला।

ऐसे की शुरुआत

किसान परिवार में जन्‍में ललित ने साल 2016 में तीन अन्‍य सहयोगियों के साथ ग्रो को शुरू किया था। सात ही साल में इस स्‍टार्टअप ने देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म बनने का खिताब हासिल कर लिया है। ग्रो में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, सिकोइया कैपिटल और टाइगर ग्लोबल जैसे दिग्गजों ने पैसा लगाया है। ग्रो निवेशकों को स्टॉक, म्यूचुअल फंड, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, आईपीओ, अमेरिकी स्टॉक,फ्यूचर्स एंड ऑपशंस, फिक्स्ड डिपॉजिट और सोने में निवेश करने में मदद करती है।


बिजनेस के लिए छोड़ी नौकरी

आईआईटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद ललित केशरे ने नौकरी की। वह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट में काम करते थे। लेकिन साल 2016 में उन्होंने लाखों रुपये के पैकेज वाली अपनी इस नौकरी को छोड़कर तीन दोस्तों के साथ मिलकर ग्रो की नींव रखी थी। वह फ्लिपकार्ट में प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में मार्केटप्लेस का काम देख रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.