एक करोड़ की छोड़ी नौकरी, शुरू किया कारोबार, आज शुगर कॉस्मेटिक्स को बना दिया 500 करोड़ की कंपनी

Updated on 17-10-2023 10:34 AM
नई दिल्ली: कहते हैं असफलता ही सफलता की सीढ़ी होती है। अगर अपनी असफलताओं से सीखा जाए तो आपको सक्सेस होने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है टीवी शो शॉर्क टैंक (Shark Tank) की जज विनीता सिंह ने। दो स्टार्टअप की असफलता ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया। इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने शुगर कॉस्मेटिक (Sugar Cosmetics) की नींव रखी। आज कंपनी के देश में 130 से ज्यादा शहरों में ढाई हजार से ज्यादा आउटलेट हैं। कंपनी के आउटलेट की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुगर कॉस्मेटिक एक ऐसा भारतीय ब्रैंड है जो कम समय महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर हुआ. मात्र 7 साल पहले शुरू हुई इस कंपनी ने बड़ी सफलता हासिल की है। विनीता सिंह (Vineeta Singh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कारोबार जगत की दुनिया में वह जाना पहचाना नाम हैं। आज उनकी कंपनी का कारोबार 500 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का है। करीब 10 सालों में उन्‍होंने कामयाबी का यह सफर तय किया है।

ठुकराया एक करोड़ की नौकरी का ऑफर


बचपन से वह पढ़ाई-लिखाई में बेहद अच्‍छी थीं। उनका जन्‍म 1983 में गुजरात के आणंद जिले में हुआ। मां पीएचडी। पिता एम्‍स में बायोफिजिस्‍ट। शुरुआती पढ़ाई दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल आरके पुरम से हुई। विनीता आईआईटी और आईआईएम से पढ़ी हैं। सिर्फ 23 साल की उम्र में उन्‍हें इनवेस्‍टमेंट बैंक में 1 करोड़ रुपये की जॉब ऑफर हो रही थी। लेकिन, उन्‍होंने इसे ठुकराकर अपना कारोबार करने का फैसला किया। कारोबार की राह पर चलने का उनका सफर बेहद मुश्किल था। विनीता के सामने भी वे तमाम समस्‍याएं आईं जो किसी उद्यमी के सामने आती हैं। लेकिन, वह हर मुश्किल को पार करती गईं।

ऐसे शुरू हुई शुगर कॉस्मेटिक्स


विनीता ने साल 2015 में शुगर कॉस्मेटिक्स की शुरुआत की। ग्राहक शिक्षा व्यवसाय के केंद्र में थी। विनीता के मुताबिक, महिलाओं को विंग्ड आईलाइनर खरीदने से पहले उसका इस्तेमाल कैसे करें, यह जानना जरूरी है। टीम ने ग्राहकों तक पहुंचने के लिए YouTube, Instagram और Sugar के अपने ऐप का इस्तेमाल किया। शुरुआत में, शुगर कॉस्मेटिक्स ने तय किया कि कंपनी वहां मौजूद रहेगी, जहां उसके ग्राहक खरीदारी करते हैं, चाहे वह स्थानीय दुकान हो, शॉपर्स स्टॉप या नायका। शुगर कॉस्मेटिक्स को विनीता सिंह (Vineeta Singh) और उनके पति कौशिक मुखर्जी ने मिलकर शुरू किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.