अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर उनके अधिकारों के संबंध में दी गई विधिक जानकारी

Updated on 02-05-2025 11:22 AM

कोण्डागांव। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव रेशमा बैरागी पटेल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय, एवं प्रतिधारक अधिवक्ता कोण्डागांव सुरेन्द्र भट्ट के द्वारा मणि कंचन केन्द्र नगर पालिका परिषद बंधा पारा वार्ड कोण्डागांव में मजदूरों के हितो के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को उनके वैधानिक अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान *मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदया* ने मजदूरों को संबोधित करते हुए बताया कि सभी को कानून के समक्ष समान अधिकार प्राप्त है और उन्हें अपने अधिकारों का उपयोग करने का अधिकार है। उन्होंने श्रमिकों को शोषण से बचने के लिए कानूनी उपायों की जानकारी दी।

इसी प्रकार सचिव ने मजदूरों के हितों के लिए बनाये गये प्रावधानों के बारे में बताया कि भारतीय संविधान को नजर रखते हुए मजदूरों के लिए भी कई निश्चित प्रावधान निहित है। मजदूरों के लिए किये गये काम के लिए निश्चित घंटे निर्धारित किये गये है। इन प्रावधानों के उल्लंघन पर सख्त सजा तय किया गया है। मजदूरों के हितो को देखते हुए उनको न्याय मिलने हेतु श्रम न्यायालय का निर्माण किया गया है ताकि मजदूरों के साथ हो रहे अत्याचारों की रोकथाम कि जाये और उन्हे सहीं न्याय मिल सके। साथ ही प्रतिधारक अधिवक्ता ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हर श्रमिकों को संविधान द्वारा समान अधिकार दिया है यदि कोई 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मजदूरी में लगाता है तो वह गैर कानूनी है ऐसे करने पर कठोर सजा का प्रावधान तया किया गया है, इसके साथ ही न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षित कार्यस्थल, श्रमिक कल्याण योजना और समाजिक सुरक्षा क्षा एवं एवं नालसा द्वारा चलाये जा रहे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं तथा दिनांक 10 मई 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत की जानकारी दी गई और कई अधिकारों के बारे में भी श्रमिकों को अवगत कराया गया। यह शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया अंत में सभी श्रमिकों को उनके अधिकारों से संबंधित मजदूर दिवस की पुस्तक का वितरण किया गया।

इस अवसर पर *नगर पालिक परिषद से गंगा सोनानी, रूहि दास, देवली पाण्डे एवं अधिकार मित्र लोकेश कुमार यादव, रंजन बैध सहित समस्त श्रमिक* उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.