विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, सिलाटी के ग्रामीणों तक पहुँची कानूनी जानकारी

Updated on 30-07-2026 01:51 PM

कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव  खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांवसुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में *अधिकार मित्र एवं पुलिव विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत सिलाटी जिला-कोण्डागांव (छ०ग०)* में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

शिविर में अधिकार *मित्र चमेली यादव एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों* द्वारा ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकार एं कर्तव्य, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम, नशुक्ति तथा कानून के पालन के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ग्रामीणों को बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करायी जाती है तथा किसी भी कानूनी समस्या या विवाद की स्थिति में प्राधिकरण से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही लोक अदालत के माध्यम से विवादों का त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान कराने की प्रकिया से भी अवगत कराया गया।

पुलिस विभाग के द्वारा भी साइबर ठगी, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, मोबाइल एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, सड़क सुरक्षा तथा अपराध की रोकथाम मे नागरिकों की भूमिका पर विशेष जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीण को कानून का पालन करने, समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना, निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी उपलब्ध कराना तथा न्याय तक उनकी सहज पहुँच सुनिश्चित करना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.