लीजेंड 90 लीग: दिल्ली रॉयल्स की एक और जीत

Updated on 14-02-2025 01:07 PM

रायपुर ।  दिल्ली रॉयल्स ने लीजेंड 90 लीग के 14वें मुकाबले में दुबई जायंट्स को छह विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बिपुल शर्मा ने लीग में पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया। उनकी घातक गेंदबाजी के चलते दुबई जायंट्स की टीम निर्धारित 15 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 97 रन ही बना सकी, जिसे बड़ी आसानी से दिल्ली ने 9 ओवर में ही हासिल कर लिया।


टीम के नियमित कप्तान शिखर धवन की गैरमौजूदगी में आज टीम की कमान बिपुल शर्मा ने संभाली और धारदार गेंदबाजी करते हुए विरोधी खेमे को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने 4 ओवरों में 21 रन देकर 5 विकेट चटकाए और दुबई जाइंट्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़ के रख दी। बिपुल के अलावा प्रवीण गुप्ता ने दो और परविंदर अवाना ने एक सफलता हासिल की।


छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली रॉयल्स की टीम ने हमेशा की तरह तेज शुरुआत की। पुनीत बिष्ट ने 15 गेंदों में 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली तो एंजेलो परेरा ने 22 गेंदों में 39 रन बनाए, अंत में अनुरीत सिंह ने दो छक्के जड़कर दिल्ली की जीत पर मुहर लगा दी।


जीत के बाद गेंदबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए प्लेयर ऑफ द मैच बिपुल शर्मा ने कहा कि, "पिछले चार मैचों से मैं शिखर धवन को कप्तानी करते देख रहा था और वही रणनीति अपनाने की कोशिश की। पिच अच्छी थी, इसलिए मैंने गेंद को हवा में फ्लाइट देने और विविधता लाने पर ध्यान दिया। मैं बल्लेबाजों को पढ़कर अपनी गेंदबाजी में बदलाव कर रहा था, जिसका फायदा भी मिला।"


प्लेऑफ के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए बिपुल शर्मा ने कहा कि, "हम ज्यादा आगे की नहीं सोचते, हमारा लक्ष्य है कि अपना स्वाभाविक खेल खेलें और एक-एक मैच पर ध्यान दें। अगर जरूरत पड़ी तो बाद में नेट रन रेट पर भी विचार करेंगे, लेकिन अभी हमारा फोकस सिर्फ अगले मैच पर है।"

इस जीत के साथ दिल्ली रॉयल्स फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.