लीजेंड 90 लीग: दिल्ली रॉयल्स का सफर खत्म

Updated on 17-02-2025 03:07 PM

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान किंग्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली रॉयल्स को 6 विकेट से हराकर लीजेंड 90 लीग के ग्रैंड फिनाले में जगह पक्की कर ली है। राजस्थान की जीत के नायक फिल मस्टर्ड (नाबाद 53) और रजत सिंह (56) रहे, जिन्होंने टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

दिल्ली रॉयल्स की तूफानी शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली रॉयल्स को लेंडल सिमंस और शरद लुम्बा ने तेज शुरुआत दिलाई। लुम्बा ने मात्र 24 गेंदों में 9 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़े, लेकिन दिल्ली की पकड़ तब टूटी जब लुम्बा के आउट होने के बाद 34 गेंदों में 63 रन बनाकर खेल रहे, लेंडल सिमंस को सूदीप त्यागी की एक तेज बाउंसर आकर हेलमेट पर लगी, जिसके चलते उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। इस घटना ने मैच का रुख ही पलट कर रख दिया और विकेट गिरने का सिलसिला जारी हो गया। जिसके बाद अंतिम ओवर में दिल्ली के कप्तान बिपुल शर्मा ने तीन छक्के जड़कर टीम को 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 167 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

राजस्थान किंग्स की मजबूत वापसी

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान किंग्स की तरफ से फिल मस्टर्ड और असद पठान ने 45 रनों की साझेदारी के साथ टीम को सधी हुई शुरुआत दी। हालांकि उसके बाद दिल्ली ने तेजी से तीन विकेट जरूर झटके, लेकिन रजत सिंह ने मस्टर्ड के साथ मिलकर मैच का रुख ही बदल कर रख दिया। रजत ने 28 गेंदों में 56 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि अंतिम ओवरों में उनके आउट होने के बाद मैच एक बार फिर रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। आखिरी 8 गेंदों पर 15 रनों की जरूरत थी, लेकिन मस्टर्ड ने लगातार दो छक्के लगाकर न सिर्फ अपना अर्धशतक पूरा किया, बल्कि राजस्थान को जीत के करीब भी पहुंचा दिया। अंततः राजस्थान ने दिल्ली पर 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

अब राजस्थान किंग्स 17 फरवरी को होने वाले लीजेंड 90 लीग के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स से भिड़ेगी। इस बहुप्रतीक्षित फाइनल से पहले बॉलीवुड स्टार तमन्ना भाटिया भी अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.