भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष बनीं महान एथलीट पीटी उषा, किरेन रिजिजू दी बधाई

Updated on 29-11-2022 07:33 PM

महान भारतीय एथलीट पीटी उषा को सोमवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का अध्यक्ष चुना गया।

केंद्रीय कानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने आईओए के अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति पर अनुभवी धावक को बधाई दी। 26 नवंबर को, 58 वर्षीय उषा ने सोशल मीडिया पर सभी को सूचित किया था कि उन्होंने अगले महीने आईओए चुनावों में शीर्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।
आईओए चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा 27 नवंबर को समाप्त हो गई। आईओए चुनाव रिटनिर्ंग ऑफिसर उमेश सिन्हा को 27 नवंबर तक शीर्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं मिला। हालांकि, रविवार को विभिन्न पदों के लिए 24 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने भी रिजिजू के ट्वीट को रीट्वीट किया, महान गोल्डन गर्ल, पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर बधाई। मैं अ

पने देश के सभी खेल हीरो को प्रतिष्ठित आईओए के पदाधिकारी बनने पर बधाई देता हूं। एक राष्ट्र के रूप में उन पर गर्व है।"
भारत में सबसे अधिक माने जाने वाले एथलीटों में से एक, उषा ने एशियाई खेलों में चार स्वर्ण पदक और सात रजत पदक जीते हैं।
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की नई कार्यकारी समिति के लिए 10 दिसंबर के चुनाव के दौरान नव-निर्वाचित एथलीट आयोग द्वारा मतदान के लिए चुने गए एसओएम के आठ खिलाड़ियों में उषा शामिल हैं।

अन्य सात एसओएम में योगेश्वर दत्त (कुश्ती) एमएम सोमाया (हॉकी), रोहित राजपाल (टेनिस), अखिल कुमार (मुक्केबाजी), सुमा शिरूर (शूटिंग), अपर्णा पोपट (बैडमिंटन) और डोला बनर्जी (तीरंदाजी) शामिल हैं।
15 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि संविधान को अपनाने और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की कार्यकारी समिति के लिए मतदान के संबंध में उसके आदेशों का ईमानदारी से पालन किया जाना चाहिए।
पीठ ने कहा कि न्यायमूर्ति राव द्वारा प्रस्तुत नोट के संदर्भ में व्यापक सहमति जताई कि चुनाव 10 दिसंबर को होना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.