120 रन नहीं बना पाए थे सचिन-द्रविड़ जैसे दिग्गज, क्या 25 साल बाद टीम इंडिया को फिर देखना पड़ेगा काला दिन?

Updated on 25-12-2022 07:11 PM
मीरपुर: भारतीय टीम बांग्लादेश (IND vs BAN) के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में मुश्किल स्थिति में है। मीरपुर में खेले जा रहे टेस्ट मैच की अंतिम पारी में टीम इंडिया को जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य मिला है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 4 विकेट पर 45 रन बनाए थे। कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के बाद चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और शुभमन गिल पवेलियन लौट चुके हैं। क्रीज पर अक्षर पटेल के साथ नाइटवॉच मैन जयदेव उनादकट मौजूद हैं।
भारतीय टीम को अभी 100 और रनों की जरूरत है और सभी उम्मीदें ऋषभ पंत के साथ श्रेयस अय्यर पर टिकी हैं। पंत और अय्यर ने पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि भारतीय फैंस को डर सता रहा है। टीम इंडिया टेस्ट में इससे छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबला हार चुकी है। उस टीम में सचिन तेंदुलकर से लेकर राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे खिलाड़ी थे।

120 रन चेज नहीं कर पाई थी टीम

1997 में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर थी। 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिजटाउन में खेला गया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए। शिवनारायण चंद्रपाल के बल्ले से 137 रनों की पारी निकली थी। भारत ने अपनी पहली पारी में 319 रन बनाकर 21 रनों की बढ़त हासिल कर ली। कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 92 और द्रविड़ ने 78 रनों की पारी खेली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.