मप्र में चुनावी वर्ष में बढ़ाए विधायकों के अधिकार, 25 हजार रुपये तक दे सकेंगे स्वेच्छानुदान

Updated on 23-07-2023 05:46 PM

 मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से चार माह पहले शिवराज सरकार ने विधायकों के अधिकार में वृद्धि की है। अब एक बार में एक व्यक्ति को वे 25 हजार रुपये तक स्वेच्छानुदान दे सकेंगे। इसी प्रकार संस्थाओं के मामले में यह राशि तीस हजार रुपये तक होगी।

स्वेच्छानुदान 25 लाख रुपये बढ़ाकर 75 लाख रुपये

इस वर्ष से विधायकों का स्वेच्छानुदान 25 लाख रुपये बढ़ाकर 75 लाख रुपये कर दिया है। बजट भी एक बार में ही जारी कर दिया है ताकि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार इसका उपयोग किया जा सके।

अभी इतनी सहायता दे सकते थे विधायक

मध्‍य प्रदेश में अभी विधायक किसी मामले में व्यक्ति की अधिकतम 10 हजार रुपये की सहायता कर सकते थे। संस्था के मामले में यह राशि बीस हजार रुपये थी। विधायक इसमें वृद्धि की मांग लंबे समय से कर रहे थे। सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष के सभी सदस्य इससे सहमत थे।

मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने दी स्‍वीकृति

इसे देखते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में समिति बनाई गई थी। इसने सभी पक्षों पर विचार करने के बाद स्वेच्छानुदान के उपयोग के प्रविधान में संशोधन करने की अनुशंसा की थी, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की स्वीकृति मिलते ही लागू कर दिया है।

विधायकों को दी संशोधन की जानकारी

समिति के सदस्य यशपाल सिंह सिसौदिया ने बताया कि सभी विधायकों को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से संशाेधित प्रविधान के बारे में बता दिया गया है।

इन्‍हें दिया जा सकता है अनुदान

अब चिकित्सा, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार, मुक्त बंधुआ मजदूर की लड़की के विवाह, गरीब, अनाथ या दिव्यांगजन को स्वेच्छानुदान दिया जा सकता है। इसी तरह सार्वजनिक प्रयोजन के कार्य के लिए संस्था को तीस हजार रुपये तक स्वेच्छानुदान दिया जा सकेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.