ईमानदारों पर नरमी और बेईमानों पर सख्ती... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधिकारियों को दिया निर्देश

Updated on 25-10-2025 01:31 PM
नई दिल्ली: GST सुधारों के लिए उठाए गए हालिया कदमों में टैक्सपेयर्स के लिए सहूलियत पर जोर देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि GST रजिस्ट्रेशन और शिकायतें दूर करने में अधिकारियों को तकनीक का उपयोग बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि GST अधिकारियों को ईमानदार करदाताओं से विनम्रता से पेश आना चाहिए, पर बेईमानी करने वालों से कड़ाई से निपटना चाहिए। वित्त मंत्री गाजियाबाद में CGST बिल्डिंग के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रही थीं।

वित्त मंत्री ने कहा कि 1 नवंबर से सरल जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और दो तरह के मामलों में 3 कामकाजी दिनों के भीतर ऑटोमैटिक रजिस्ट्रेशन मिल जाएगा। एक तरह के आवेदक वे होंगे, जिन्हें डेटा एनालिसिस के आधार पर सिस्टम आइडेंटिफाई करेगा और दूसरे वे होंगे, जो यह सेल्फ असेसमेंट करेंगे। उनकी आउटपुट टैक्स लायबिलिटी ढाई लाख रुपये प्रति महीने से ज्यादा नहीं होगी। इस रिफॉर्म से 96% नए आवेदकों को लाभ होने की उम्मीद है।

स्पेशल हेल्पडेस्क

सीतारमण ने कहा कि फील्ड फॉर्मेशन को जिम्मेदारी है कि इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से अमल में लाए। GST सेवा केंद्रों में GST रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल हेल्पडेस्क होनी चाहिए। वित्त मंत्री ने अधिकारियों से कहा, 'आप विनम्र रहें। नेक्स्ट जेनरेशन GST केवल रेट, स्लैब और सिप्लिफिकेशन के बारे में नहीं है। इन रिफॉर्म्स से टैक्सपेयर्स को अलग अहसास होना चाहिए। उन्हें यह महसूस होना चाहिए कि उनसे सम्मानजनक बर्ताव हो रहा है।उन्होंने साथ ही कहा कि जो लोग गड़बड़ी करते हैं, उनको नियमों के तहत पकड़ा जाना चाहिए। लेकिन हर व्यक्ति को संदेह की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। वित्त मंत्री ने कहा कि CBIC और GST फील्ड फॉर्मेशंस को नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स की मूल भावना को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। GST काउंसिल ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को सरल और ज्यादा पारदर्शी बनाने की मंजूरी दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.