कहीं बवाल ना हो जाए, टीम इंडिया की जर्सी पर होगा पाकिस्तान का नाम, पहनना होगा जरूरी

Updated on 11-08-2023 02:48 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2023 की शुरुआत इसी महीने 30 अगस्त से होने जा रही है। पाकिस्तान की मेजबानी में टूर्नामेंट को हाईब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। यानी कुछ मैच पाकिस्तान में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें टीम इंडिया हिस्सा नहीं लेगी और कुछ मुकाबले में श्रीलंका खेले जाएंगे जहां भारतीय भी खेलेगी। इसी बीच एक ऐसी खबर निकलकर सामने आ रही है जिससे बवाल मच सकता है। दरअसल एशिया कप में टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा पहली बार होगा जब टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा जाएगा। इसके पीछे की बड़ी वजह यह है कि एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। ऐसे में जर्सी पर एशिया कप के लोगो के ठीक नीचे पाकिस्तान लिखा जाएगा। क्योंकि एशिया कप या फिर आईसीसी इवेंट में मेजबान देश का नाम जर्सी पर लिखा होता है।
पाकिस्तान की मेजबानी में सिर्फ 4 मैच

एशिया कप 2023 को लेकर भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच लंबे समय वाद-विवाद चला। बीसीसीआई ने साफ तौर से पाकिस्तान की यात्रा करने से माना किया था। ऐसे में टूर्नामेंट को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जाने की मांग उठी थी। हालांकि पाकिस्तान इसके लिए तैयार नहीं हुआ लेकिन एशियन क्रिकेट काउंसिल के हस्तक्षेप के बाद हाइब्रिड मॉडल पर मुहर लगी।

ऐसे में पाकिस्तान में एशिया कप के सिर्फ चार मैच ही खेले जाएंगे जबकि 13 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाने हैं। पाकिस्तान को भी आखिरकार हाइब्रिड मॉडल को मानना पड़ा। क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो टीम इंडिया इस टूर्नामेंट से बाहर हो सकती थी।

2 सितंबर को भारत-पाक की टक्कर
एशिया की शुरुआत 30 अगस्त से पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबले से होगी। वहीं भारत और पाकिस्तान की टक्कर 2 सितंबर को होने जा रहा है। दोनों टीमें श्रीलंका के कैंडी में इस मैच के लिए मैदान पर उतरेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.