कलेक्टर की पहल से अपग्रेड हुई लाइब्रेरी, मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

Updated on 31-05-2023 09:41 PM
रायगढ़  आज के बदलते दौर में प्रतियोगी परीक्षाओं का माहौल बदला है। परीक्षा देने वालों की संख्या बढ़ी है। प्रतियोगिता का स्तर कड़ा हो गया है। ऐसे में प्रतिभागियों की सफलता में सटीक रणनीति के साथ सही किताबें और तैयारी के लिए अनुकूल माहौल बड़ी भूमिका निभाता है। बड़े शहरों में इसके लिए बड़ी बड़ी लाइब्रेरी हैं। जहां छात्र दिनभर बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। ऐसी एक लाइब्रेरी रायगढ़ में भी तैयार हो चुकी है। जिला लाइब्रेरी रायगढ़ को हाईटेक बनाया गया है। छात्रों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 01 जून को करेंगे।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की विशेष पहल पर जिला ग्रन्थालय को पूरी तरीके से रिनोवेट कर दिया गया है। यहां छात्रों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। किताबें और फर्नीचर भी अपग्रेड किया गया है। इंटरनेट की व्यवस्था की गई है। जिससे शहर में बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए एक अनुकूल जगह मिले।

हाईटेक हुई 68 साल पुरानी लाइब्रेरी, 23 हजार किताबें उपलब्ध
रायगढ़ का पुस्तकालय 68 वर्ष पुराना है। जिला गजेटियर के मुताबिक सन 1955 में इसकी स्थापना की गई थी। सन् 1964-65 में शासकीय पुस्तकालय, रायगढ़ में लगभग 7,000 पुस्तकें थीं, तथा इसके 281 सदस्य थे। आज लाइब्रेरी में 23 हजार से ज्यादा किताबें पढ़ने के लिए उपलब्ध है। लाइब्रेरी को आधुनिक तकनीकों से अपग्रेड किया गया है। पूरा कैंपस वाईफाई युक्त है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 20 कंप्यूटर लगाए गए हैं। लाइब्रेरी में स्टडी मेटेरियल प्रिंट करने की भी सुविधा छात्रों को मिलेगी। इसके अलावा यहां एक डिजिटल क्लासरूम बनाया गया, जिसमें आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर एक साथ 30 छात्र पढ़ाई कर सकेंगे। ग्रुप स्टडी के लिए भी कमरे बनाए गए हैं।


एक साथ पढ़ सकेंगे 250 बच्चे, तैयार किए गए हैं एयरकंडीशंड स्टडी रूम
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की विशेष पहल से जिला ग्रन्थालय एक नए स्वरूप में सामने हैं। आज के प्रतियोगी माहौल में तैयारी के लिए सभी जरूरी संसाधनों की व्यवस्था यहां की गई है। यहां एक साथ करीब 250 बच्चों के बैठने की सुविधा है। यहां एयरकंडीशंड स्टडी रूम तैयार किए गए हैं।

बड़े शहरों को तरह बने हैं स्टडी केबिन
लाइब्रेरी के रेनोवेशन में खास बात यह है कि यहां बड़े शहरों की तर्ज पर स्टडी केबिन बनाए गए हैं। यह छात्रों के लिए व्यक्तिगत स्टडी टेबल की तरह होगा। जिससे छात्र लाइब्रेरी में एकाग्रचित होकर पढ़ाई कर सकें। ऐसे यहां लगभग 180 केबिन तैयार किए गए हैं। प्रभारी ने बताया कि लाइब्रेरी सुबह 8 से 10 बजे तक छात्रों के लिए खुली रहेगी। इसके अलावा यहां ई लाइब्रेरी की सुविधा भी छात्रों को मिलेगी।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताबों और मैगजीन का मिलेगा संग्रह
लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर विशेष फोकस करते हुए उसके लिए जरूरी किताबें और मासिक मैगजीन भी यहां छात्रों को मिलेगी। जिससे वे अपने नोट्स तैयार कर सकते हैं। कलेक्टर सिन्हा ने इसके लिए छात्रों की आवश्यकता के अनुरूप स्टडी मटेरियल यहां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यहां छात्रों के लिए एक कैंटीन की व्यवस्था भी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.