अडानी के नुकसान से LIC निवेशकों को भी हुआ घाटा? आ गया जवाब, आप भी जान लीजिए

Updated on 10-02-2023 07:33 PM
नई दिल्ली: अडानी समूह (Adani Group) को लेकर अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ( Hindenburg report) की रिपोर्ट के बाद जीवन बीमा निगम (LIC) के बीमाधारकों की चिंताएं बढ़ने लगीं। बीमाधारकों को अपनी जमापूंजी की टेंशन होने लगी। एलआईसी के इन बीमाधारकों के लिए अब अच्छी खबर भी आई है। अडानी मामले के बीच एलआईसी के मुनाफे में बंपर बढ़ोतरी हुई है। एलआईसी का इनकम 14.5 फीसदी बढ़ा है। एलआईसी यानी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ उछलकर 8334.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। चालू वित्तीय वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलआईसी के इनकम में 14.5 फीसदी का जंप देखने को मिला है । आपको बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष में इसी तिमाही में एलआईसी का नेट प्रॉफिट 235 करोड़ रुपये था। जबकि सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 15952 करोड़ रुपये था।


एलआईसी को मुनाफा, अडानी मामले में बड़ा बयान

एलआईसी की ओर से शेयर बाजार को इसकी सूचना दी गई। बीमा कंपनी ने कहा कि उनका शुद्ध प्रीमियम इनकम दिसंबर 2022 में खत्म हुए तिमाही में 111787.6 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल यानी 2021-22 इसी तिमाही में 97629.34 करोड़ रुपये था। एलआईसी बीमाधारकों एलआईसी ने कहा है कि वो अडानी मामले को समझने के लिए जल्द ही कंपनी के टॉप मैनेंजमेंट से मुलाकात करेंगे। एलआईसी के चेयरमैन एम आर कुमार ने कहा कि हम जल्द ही अडानी समूह के टॉप मैनेंजमेंट से मुलाकात कर इस मामले को समझने और इस विवाद से निकलने के लिए उनकी योजनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि ये मामला सामने आने के बाद ही एलआईसी के इन्वेस्टमेंट डिपार्टमेंट ने अडानी समूह से संपर्क किया है।

LIC बीमाधारकों को परेशान होने की जरूरत नहीं

उन्होंने कहा कि LIC के बीमाधारकों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके कुल एसेज अंडर मैनेजमेंट यानी AMU का सिर्फ 0.97 फीसदी अडानी समूह में निवेशित है। अडानी का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट 44.34 लाख करोड़ है। यानी एलआईसी के बीमाधारकों की रकम पूरी तरह सुरक्षित है। एलआईसी ने अडानी समूह में कुल निवेश यानी इक्विटी और डेट मिलाकर 35917 करोड़ रुपये है। एलआईसी ने 30127 करोड़ रुपये एलआईसी के इक्विटी में निवेश किया है। संसद में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत किसनराव कराड ने जानकारी दी और कहा कि 27 जनवरी तक अडानी समूह से शेयरों में एलआईसी के निवेश का वैल्यू 56142 करोड़ था। 9 फरवरी को एलआईसी के शेयरों में 0.53 फीसदी की तेजी आई है। कंपनी के शेयर 613 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.