शनिवार और रविवार ही नहीं ईद के दिन भी खुले रहेंगे LIC के ऑफिस, जान लीजिए वजह

Updated on 29-03-2025 05:17 PM
नई दिल्ली: देश में जीवन बीमा क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India)। यह भारत सरकार की कंपनी है। इसके देश में करोड़ों ही नहीं बल्कि अरबों पॉलिसी होल्डर्स हैं। मार्च के अंतिम दिनों में इनके पॉलिसी होल्डर्स को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए देश भर के इसके दफ्तर आज यानी शनिवार, 29 मार्च 2025, कल यानी रविवार, 30 मार्च और परसों यानी सोमवार, 31 मार्च 2025 को खुले रहेंगे। गौरतलब कि 31 मार्च को ईद का त्योहार है और इस दिन सरकार की तरफ से साार्वजनिक अवकाश घोषित है।

लगातार तीन दिन खुले रहेंगे दफ्तर


भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक LIC कार्यालय शनिवार, रविवार और सोमवार को खुले रहेंगे। कंपनी का कहना है कि पॉलिसीधारकों को किसी भी कठिनाई से बचाने के लिए 29 मार्च, 30 मार्च और 31 मार्च को इसके कार्यालय आधिकारिक कार्य समय के अनुरूप सामान्य परिचालन के लिए खुले रहेंगे। एक बात और है कि इस बार ईद जिस दिन पड़ रहा है, वह मार्च महीने का अंतिम दिन है। वित्त वर्ष 2024-25 का अंतिम दिन होने की वजह से खाताबंदी की प्रक्रिया भी करनी होती है। शायद, यह भी वजह है कि दफ्तर को खोलने का निर्णय लिया गया है।

सोमवार को है सार्वजनिक छु्ट्टी


सोमवार के दिन ईद है। इसलिए सरकार की तरफ से इस दिन देश के कई हिस्सों में सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है। लेकिन एलआईसी के दफ्तर इस दिन खुले रहेंगे। यह कदम भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के 12 मार्च, 2025 को जारी परामर्श के अनुरूप उठाया गया है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.