कोरबा में 3 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित:अनियमितता पर औषधि विभाग की कार्रवाई, कई स्टोर्स को नोटिस जारी

Updated on 02-04-2026 12:18 PM
कोरबा, कोरबा में औषधि विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इन स्टोर्स पर बिना प्रिस्क्रिप्शन के प्रतिबंधित नशीली दवाओं के व्यापार में अनियमितता पाई गई थी।

जिन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, उनमें हरदी बाजार स्थित अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर्स, पाली स्थित जीके मेडिकल स्टोर्स और सोहागपुर स्थित गर्वित मेडिकल स्टोर्स शामिल हैं।

इन्हें पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। निलंबन अवधि के दौरान ये फर्म दवाइयों का क्रय-विक्रय नहीं कर पाएंगे।

विभाग ने हाल ही में बालको स्थित मिश्रा मेडिकल स्टोर्स, ओम सांई मेडिकल गोढी, भैसमा स्थित मेनन मेडिकल, जायसवाल मेडिकल, मोनिशा मेडिकल स्टोर्स, प्रिशा मेडिकल ढेलवाडीह और छुरी स्थित मारुति मेडिकल स्टोर्स की भी जांच की थी।

इन सभी को क्रय-विक्रय अभिलेखों में अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। अन्य फर्मों के जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई प्रस्तावित है।

बिना प्रिस्क्रिप्शन नशीली दवाओं की बिक्री पर सख्ती

औषधि नियमों के अनुसार, नशे के रूप में दुरुपयोग होने वाली दवाइयों को बिना प्रिस्क्रिप्शन के बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है। कोरबा जिले के सभी ब्लॉकों में नशीली दवाओं के अवैध विक्रय को नियंत्रित करने के लिए औषधि विभाग और पुलिस विभाग की ओर से संयुक्त रूप से चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी।

सैंपल जांच के लिए रायपुर लैब भेजे गए

निरीक्षण के दौरान कोसबाड़ी, मड़वारानी और ढेलवाडीह कटघोरा स्थित मेडिकल स्टोर्स से दवाइयों के नमूने भी एकत्र किए गए हैं। इन नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। जांच परिणामों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.