डूब रहा है एलआईसी का पैसा, जानिए अडानी ने कितनी बड़ी लगाई चपत

Updated on 24-02-2023 07:08 PM
नई दिल्ली : अडानी ग्रुप के शेयरों (Adani Group Shares) में इस तरह बिकवाली हो रही है, जैसे जंगल में आग लगने पर जानवर भागते हैं। और यह आग है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी अडानी के अधिकतर शेयरों में भारी बिकवाली दिख रही है। इससे देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी (LIC) को भारी नुकसान हो रहा है। एलआईसी ने अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी पैसा लगाया हुआ है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Report) के बाद से अडानी के शेयर औंधे मुह गिर रहे हैं। ऐसे में पहले तो अडानी में एलआईसी के निवेश का प्रॉफिट धीरे-धीरे उड़ता रहा और अब यह इन्वेस्टमेंट नेगेटिव हो गया है। यानी अब अडानी के शेयरों में एलआईसी घाटे में हैं।

अडानी के शेयरों में घाटे में एलआईसी


गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अडानी के शेयरों में एलआईसी इन्वेस्टमेंट वैल्यू घटकर 27,000 करोड़ रुपये रह गई। एक्सचेंजों पर उपलब्ध एलआईसी के दिसंबर शेयरहोल्डिंग पैटर्न से डेटा विश्लेषण पर यह आंकडा निकला है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद 30 जनवरी को एलआईसी ने बताया था कि अडानी ग्रुप के शेयरों में इक्विटी और डेट के तहत दिसंबर के आखिर तक निवेश वैल्यू 35,917 करोड़ रुपये थी। उसने कहा था कि अडानी ग्रुप कंपनियों में शेयरों की कुल खरीद वैल्यू 30,127 करोड़ रुपये थी। वहीं, इस निवेश की 27 जनवरी को मार्केट वैल्यू 56,142 करोड़ रुपये थी।

अडानी ग्रुप को 146 अरब डॉलर का नुकसान


यूएस शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप पर एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप के शेयरों को 85 फीसदी ओवरवैल्यूड बताया गया था। साथ ही ग्रुप पर शेयरों में हेरफेर का आरोप लगाया गया था। रिपोर्ट के बाद से अडानी क 10 लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू 146 अरब डॉलर या करीब 60 फीसदी गिर गई है। अडानी के शेयरों में गुरुवार की गिरावट के बाद से ग्रुप में एलआईसी का निवेश निगेटिव हो गया है। यानी अब एलआईसी को अडानी के शेयरों में घाटा है। यह आंकलन यह मानकर किया गया है कि 30 जनवरी के बाद से एलआईसी ने अडानी के शेयर खरीदे और बेचे नहीं हैं।

एलआईसी का अडानी ग्रुप में निवेश


एलआईसी के पास अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के 4,81,74,654 शेयर हैं। यह दिसंबर 2022 को कंपनी की कुल पेड अप कैपिटल का 4.23 फीसदी है। एलआईसी के पास दिसंबर तक अडानी पोर्ट्स में 9.14 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन में 3.65 फीसदी, अडानी ग्रीन में 1.28 फीसदी और अडानी टोटल गैस में 5.96 फीसदी हिस्सेदारी थी। 30 सितंबर 2022 तक एलआईसी का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 41.66 लाख करोड़ रुपये थे। इसके हिसाब से देखें तो यह निवेश एक फीसदी से भी कम है।

अडानी ग्रुप के शेयरों में आज भी गिरावट


अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर शुरुआती कारोबार में 5.98 फीसदी की गिरावट के साथ 1300 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, अडानी पोर्ट 0.28 फीसदी, अडानी पावर 4.60 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन 5 फीसदी, अडानी ग्रीन 5 फीसदी, अडानी टोटल 5 फीसदी और अडानी विल्मर 2.27 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.