गिरते बाजार में रॉकेट बना LIC का शेयर, जानिए कहां से मिली गुड न्यूज

Updated on 15-05-2024 02:00 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी (LIC) को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने बड़ी राहत दी है। कंपनी का कहना है कि मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियमों को पूरा करने के लिए सेबी ने उसे तीन साल की मोहलत दी है। इसके मुताबिक एलआईसी को 16 मई, 2027 तक 10 फीसदी पब्लिक शेयरहोल्डिंग का लक्ष्य हासिल करना है। इसके साथ ही कंपनी का शेयरों में काफी तेजी देखी जा रही है। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद एलआईसी का शेयर तीन फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। सुबह 10.50 बजे यह 3.11 फीसदी तेजी के साथ 960 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,175 रुपये है।

सेबी के नियमों के मुताबिक सभी लिस्टेड कंपनियों में कम से कम 25 फीसदी पब्लिक शेयरहोल्डिंग होनी चाहिए। लेकिन नई लिस्ट होने वाली कंपनियों को इस नियम का पालन करने के लिए तीन साल का समय दिया जाता है। जिन कंपनियों का इश्यू के बाद मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है, उन्हें 25 फीसदी पब्लिक शेयरहोल्डिंग के लिए पांच साल है। दिसंबर में फाइनेंस मिनिस्ट्री ने एलआईसी को इन नियम का पालन करने के लिए 2032 तक का समय दिया था। तबसे कंपनी के शेयरों में तेजी आ रही है। एलआईसी में सरकार की 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है। मई 2022 में सरकार इस कंपनी का एलआईसी लाई थी। इसके तहत सरकार ने कंपनी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर करीब 21,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। इसका इश्यू प्राइस 949 रुपये था।

कंपनी का रिजल्ट

पिछले एक साल में एलआईसी के शेयरों में 69 फीसदी तेजी आई है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में ग्रोथ के पटरी पर लौटने की संभावना से कंपनी के शेयरों में तेजी आई है। मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 466 फीसदी की तेजी के साथ 13,428 करोड़ रुपये रहा जबकि नेट प्रीमियम इनकम आठ फीसदी गिरकर 1.31 लाख करोड़ रुपये रह गई। पिछले साल समान तिमाही में कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम 1.43 लाख करोड़ रुपये रह गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.